{"_id":"64888296c7f83168520f1d4c","slug":"shahdol-news-commissioner-orders-fir-against-village-employment-assistant-of-bijauri-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: बिजौरी के ग्राम रोजगार सहायक के खिलाफ कमिश्नर ने दिए FIR के आदेश, कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: बिजौरी के ग्राम रोजगार सहायक के खिलाफ कमिश्नर ने दिए FIR के आदेश, कही ये बड़ी बात
Tue, 13 Jun 2023 08:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 13 Jun 2023 08:22 PM IST
सार
शहडोल जिले में बिजौरी के ग्राम रोजगार सहायक के खिलाफ कमिश्नर ने बड़ी बात कही है। उन्होंने रोजगार सहायक के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। साथ ही कहा कि ऐसी कार्रवाई करो कि कोई इस तरह की हरकत दोबारा न करे।
विज्ञापन
शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा ने जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत बिजौरी में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक अटल बिहारी यादव के खिलाफ वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को दिए हैं। आयुक्त कार्यालय में अटल बिहारी यादव द्वारा कलेक्टर कार्यालय में पारित आदेश के खिलाफ अपील दायर करने पर मामले में उन्हें दोषी पाए जाने पर आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि ग्राम रोजगार सहायक अटल बिहारी यादव और पंचायत सचिव द्वारा मिलकर आदिवासी हितग्राही दुसैयाबाई निवासी ग्राम बिजौरी को वित्तीय वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति दो किस्तों में कुल राशि 70 हजार रुपये हितग्राही के खाते में नहीं डालकर किसी अन्य व्यक्ति लल्लू सिंह के खाते में राशि डाल दी।
विज्ञापन
साथ ही अवैधानिक रूप से राशि आहरित किए जाने संबंधित वित्तीय अनियमितता प्रमाणित पाए जाने पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। जारी आदेश में यह भी कहा गया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने से भविष्य में किसी भी अन्य शासकीय सेवक, सचिव, रोजगार सहायक के द्वारा इस प्रकार के कृत्य अनियमितता की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन
