फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Jail Prahari Beaten Infront of Jail Gate, Hospitalised

Shahdol News: शहडोल में जेल प्रहरी के साथ मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में किया भर्ती

Wed, 17 Jan 2024 07:58 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 17 Jan 2024 07:58 PM IST
सार

शहडोल में जेल के बाहर ही मारपीट हो गई। जेल प्रहरी इस मारपीट में घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
Shahdol Jail Prahari Beaten Infront of Jail Gate, Hospitalised
शहडोल में घायल हुआ जेल प्रहरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में  जेल प्रहरी के साथ जेल गेट के बाहर ही मारपीट की घटना हुई। गंभीर अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला जेल के गेट में प्रहरी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया है। घायल प्रहरी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जेल प्रहरी महेन्द्र त्रिपाठी पिता चूडामणि त्रिपाठी मंगलवार शाम जेल से ड्यूटी के बाद जैसे ही गेट के बाहर पहुंचा, वहां गुड्डू नाम के व्यक्ति ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेंद्र का कहना है कि वह जेल से बाहर निकाला ही था कि गुड्डू नामक युवक उससे विवाद करने लगा। किसी धारदार चीज से उसके सिर पर कई वार किए। इससे वह गंभीर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने जेल प्रहरी को अस्पताल पहुंचाया है। वहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले में गुड्डू के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed