{"_id":"64b8193997ef098468060bc4","slug":"shahdol-crime-thieves-made-away-with-cash-and-jewelery-worth-lakhs-by-burglarizing-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol Crime: सेंधमारी कर चोरों ने पार किए नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात, पुलिस बनी अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol Crime: सेंधमारी कर चोरों ने पार किए नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात, पुलिस बनी अनजान
Wed, 19 Jul 2023 10:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:41 PM IST
सार
Shahdol Crime: शहडोल जिले में चोरी हुई है। चारों ने सेंधमारी कर एक घर में से नकदी सहित लाखों रुपये के जेवरात ले उड़े। मामला सोहागपुर थाना एरिया के निपानिया-कटहरी गांव का है। मामले में पुलिस अनजान बनी हुई है।
विज्ञापन
घर में हुई चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल में इस समय चोरों ने आतंक मचा रखा है। एक बार फिर चोरों ने सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निपानिया व कटहरी में सेंधमारी कर नकद समेत लाखों के जेवरात ले उड़े।
विज्ञापन
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सोहागपुर थाना के तहत ग्राम निपानिया निवासी समय लाल वर्मा मंगलवार रात पत्नी के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान दूसरे कमरे में घर के पीछे से सेंधमारी कर चोरों ने अंदर धावा बोला। जहां आलमारी में रखे 12 हजार रुपये नकद समेत लगभग दो लाख रुपये कीमत का जेवरात पार कर दिया।
विज्ञापन
इसी प्रकार ग्राम कटहरी निवासी बाबू नायक के मकान मे भी सेंधमारी कर लगभग दो लाख रुपये के जेवर पार पार दिए। हालांकि, थाना पुलिस केवल कटहरी गांव में चोरी की जानकारी मिलने की बात कह रही है। वहीं, निपानिया गांव में हुई चोरी की वारदात से अब तक पुलिस अपने आपको अनजान बता रही है। जबकि परिजनों द्वारा इसकी जानकारी थाना जाकर दी जा चुकी है। उनके पास घटना स्थल के फोटोग्राफ भी मौजूद हैं। लगातार हो रही चोरियों से लोग दहशत में हैं। इन घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
