{"_id":"658b006dc7a9201d740e4f76","slug":"shahdol-crime-teenager-hanged-herself-in-grandmother-house-for-unknown-reasons-police-investigation-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol Crime: नानी के घर में किशोरी ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस, नवाटोला की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol Crime: नानी के घर में किशोरी ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस, नवाटोला की घटना
Tue, 26 Dec 2023 10:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 26 Dec 2023 10:03 PM IST
सार
Shahdol Crime: नानी के घर में किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटना नवाटोला एरिया की है।
विज्ञापन
फांसी पर लटकी किशोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में नानी के घर में 17 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बता दें कि घटना जैतपुर के नवाटोला में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सेझहाई गांव की रहने वाली सीमा सिंह पिता रामखेलावन सिंह गोंड उम्र 17 नानी के घर नवाटोला गई हुई थी। रात में खाना खाकर सबके साथ सोई, लेकिन सुबह घर के सामने पेड़ में लटका हुआ किशोरी का शव मिला है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात कारणों से किशोरी ने फांसी लगाई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जैतपुर थाना क्षेत्र के नवाटोला में किशोरी के नानी का घर है। दोपहर में किशोरी अपने नानी के घर घूमने पहुंची थी। इसके बाद वह शाम को सबके साथ खाना पीना खाकर सो गई। लेकिन जब सब सुबह उठे तो वह अपने बिस्तर से गायब थी। जब बाहर जा कर परिजनों ने देखें तो घर के सामने बड़ी में एक पेड़ से किशोरी का फांसी पर लटका शव मिला, घटना देख आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और मामले की जानकारी उसके माता-पिता के साथ पुलिस को भी दी गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। पेड़ से लटके शव को पुलिस ने नीचे उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए किशोरी के शव को अस्पताल भिजवाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। किशोरी ने किन कारणों से फांसी लगाई है, जांच के बाद ही पुलिस कुछ स्पष्ट कह सकेगी।
