{"_id":"64ca2155a6e5bccb7706c72b","slug":"shahdol-crime-news-elderly-watchman-murdered-in-a-under-construction-house-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी करने वाले बुजुर्ग की हत्या; मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी करने वाले बुजुर्ग की हत्या; मामले की जांच में जुटी पुलिस
Wed, 02 Aug 2023 03:52 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Wed, 02 Aug 2023 03:52 PM IST
सार
शहडोल में एक निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी कर रहे बुजुर्ग की हत्या करने का मामला सामने आया है। चोरी की नीयत से घुसे चोरों ने हत्या को अंजाम दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल में निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी कर रहे बुजुर्ग की अज्ञात चोरों ने हत्या कर दी। दरअसल, 63 साल का बुजुर्ग मकान की चौकीदारी कर रहा था। उसी दौरान चोरों ने उसके सिर पर हमला कर चोट पहुंचाई, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी कर रहे 63 साल के बुजुर्ग की चोरी की नीयत से आए चोरों ने हत्या कर दी है। मामले की जानकरी मिलते ही मौके पर पहुंची बुढ़ार पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है। मृतक की पहचान बुढ़ार थाना क्षेत्र के क्षेत्रीय कॅालोनी के सामने रहने वाले वाले बुजुर्ग शिव प्रसाद लोधी के रूप में हुई है। शिव प्रसाद वार्ड नं दो में मुकुंद चौरसिया के निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी करते थे।
विज्ञापन
बीती रात उनके निर्माणाधीन मकान में चोरी की नीयत से आए चोरों ने चौकीदार के सिर पर हमला कर दिया, जिससे चौकीदार की मौत हो गई। सुबह जब मजदूर वहां पहुंचे तो देखा कि बुजुर्ग खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। मजदूरों ने इसकी जानकारी मकान मालिक और अन्य लोगों को दी। खबर मिलने घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि चोरी की नीयत से घुसे चोरों ने घटना को अंजाम दिया होगा। हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
