{"_id":"645fcd39e9c53d96eb0c721c","slug":"shahdol-alumni-meet-organized-at-government-polytechnic-college-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: तीन दशक पुरानी यादों से भर आई आंखें, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में एलुमिनी मीट का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: तीन दशक पुरानी यादों से भर आई आंखें, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में एलुमिनी मीट का आयोजन
Sat, 13 May 2023 11:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 13 May 2023 11:17 PM IST
सार
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शहडोल में 13 मई को संस्था से साल 1990 के डिप्लोमा पासआउट पूर्व छात्रों का 33 साल एलुमिनी रियूनियन मीट का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईडी नारायण सीएमडी एमईसीएल (चयनित), वर्तमान में क्षेत्रीय निदेशक सीएमपीडीआई बिलासपुर रहे।
विज्ञापन
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एलुमिनी रियूनियन मीट कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने 33 साल पूर्व इस संस्था में गुजारे अपने सुनहरे पलों को याद करते हुए विगत 33 वर्षों के अनुभव एवं अपनी उपलब्धियों को वर्तमान संस्था के स्टॉफ तथा छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया।
विज्ञापन
अपने संस्मरण साझा करते हुए कई पूर्व छात्र भावुक भी हुए। अपने संस्मरण सुनाते हुए पूर्व छात्रों ने वर्तमान छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सफ़ल होने के लिए मार्गदर्शन भी किया। भविष्य में छात्र-छात्राओं की मदद और संस्था के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
पूर्व छात्रों ने संस्था के लिए इलेक्ट्रॉनिक ऑडियो पोडियम सिस्टम भेंट किया तथा संस्था में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, हाई मास्ट सोलर लाइट एवं बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण के लिए प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
संस्था प्राचार्य जेआर रजक के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी रजनीश कुमार तिवारी विभागाध्यक्ष सिविल इंजीनियरिंग, कार्यक्रम संयोजक इंजी. आरपी मिश्रा (आईईएस) मुख्य अभियंता सीमा सड़क प्राधिकरण अरुणाचल प्रदेश, विभागाध्यक्ष माइन सर्वेइंग वीके सोनवानी, विभागाध्यक्ष माइनिंग पंकज तिलाटिया, विभागाध्यक्ष विज्ञान एवं मानविकी डॉ सादिक खान, विभागाध्यक्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग श्रीमती प्रियंका शर्मा, विभागाध्यक्ष विद्युत इंजीनियरिंग चंचल पांडे, अन्य व्याख्यातागण मयंक मोहन निगम, प्रशांत कुमार शालवार, संजय कुमार, केएल पाण्डेय, संजय पाथोड, शिवांगी गुप्ता तथा संस्था के सभी स्टॉफ सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे सराहनीय योगदान दिया।
