फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Accused arrested with 78 liters of liquor had hidden liquor by digging a pit

Shahdol News: 78 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, गड्ढा खोदकर छुपाई थी मदिरा की पेटी

Sat, 23 Mar 2024 10:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 10:33 PM IST
सार

शहडोल में पुलिस ने 78 लीटर शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी गड्ढा खोदकर शराब छुपाया था।

विज्ञापन
Shahdol Accused arrested with 78 liters of liquor had hidden liquor by digging a pit
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में होली त्योहार के दौरान एक आरोपी शराब का अवैध कारोबार करने की फिराक में था। आरोपी को पुलिस ने त्योहार से पहले ही दबोचा लिया। पुलिस ने 78 लीटर शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खारी गांव में एक युवक घर से शराब बेचने की फिराक में था। होली के त्योहार की तैयारी में युवक जुटा हुआ था और अवैध शराब का एक बड़ा जखीरा बुढ़वा से लेकर वह खारी गांव अपने घर के पीछे बाड़ी में गड्ढा खोदकर अवैध शराब को छुपाए हुए था। पुलिस को मुखबिर की खबर लगी और पुलिस मौके पर पहुंच गई और बाड़ी में गड्ढे के अंदर रखे शराब को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सूचना के आधार पर पुलिस ने संदीप वैश्य के घर में छापामार कार्रवाई की। तभी घर के पीछे बाड़ी में जमीन में गड्ढा था, जिसके ऊपर झाड़ियां ढककर युवक ने शराब छुपा रखी थी। पुलिस के अनुसार, 54 लीटर देशी प्लेन शराब एवं 24 लीटर अंग्रेजी बीयर शराब को जब्त कर संदीप वैश्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अवैध शराब की कीमत लगभग 35 हजार रुपये बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed