फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sensation after woman's dead body found in field The matter is of Balbahra village of Keshwahi post

Shahdol News: खेत में महिला की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही है जांच

Fri, 28 Jun 2024 03:44 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:44 PM IST
सार

शहडोल जिले के एक गांव में महिला की लाश खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को शक है कि हत्या हुई है क्योंकि लाश पर चोट के निशान मिले हैं। प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Sensation after woman's dead body found in field The matter is of Balbahra village of Keshwahi post
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शहडोल जिले के केशवाही चौकी क्षेत्र के बलबहरा गांव में 55 वर्षीय महिला की लाश खेत में मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पहली नजर में मामला हत्या का लग रहा है। शरीर पर चोटों के निशान हैं, जिससे माना जा रहा है कि हत्या हुई है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि कदमफूल नामक महिला मजदूरी करके अपनी गुजर-बसर करती थी। उसकी लाश शुक्रवार सुबह बलबहरा गांव के एक खेत में पाई गई। लाश को देखने पर प्रथमदृष्टया यह पाया गया कि मृतका के चेहरे और शरीर में चोट के निशान हैं। इसके कारण आंशका जताई जा रही है कि कदमफूल की हत्या की गई है। वास्तविक कारण क्या है, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। 
विज्ञापन


कदमफूल को बहबहरा गांव के लोगों ने गुरुवार शाम को गांव में ही देखा था। शुक्रवार सुबह जब केशवाही-बलबहरा मार्ग पर एक खेत में उसकी लाश देखी गई तो सभी को सहसा यकीन नहीं हुआ। कदमफूल बलबहरा गांव में लगभग 25 साल से रहती थी। गुजर-बसर के लिए वह किसी के भी यहां मजदूरी कर लेती थी। गांव में उसकी किसी से रंजिश नहीं थी। उसके शरीर में चोंट के निशान कैसे आए, यह सवाल है। इस मामले को केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झारिया नें गंभीरता से लिया है। बहरहाल उन्होंने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed