फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Self-help group women were cheated,Case registered against three employees of finance company

Shahdol News: स्वसहायता समूह की महिलाओं के साथ धोखाधड़ी, फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारियों पर केस दर्ज

Fri, 07 Feb 2025 12:18 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 07 Feb 2025 12:18 PM IST
सार

बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जयसवाल ने बताया कि शिकायत काफी पहले आई थी, मामले की जांच की जा रही थी। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Self-help group women were cheated,Case registered against three employees of finance company
बुढार थाना पुलिस ने दर्ज किया केस।

विस्तार

शहडोल जिले में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा जमा की गई किस्त का पैसा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने अपने पास रख लिया। महिलाओं के पास किस्त जमा नहीं होने का नोटिस आया, जिससे देखकर वे हैरान रह गईं। इसके बाद महिलाएं इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचीं और शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो खुलासा हुआ कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने ही गबन किया था। अब इस मामले में पुलिस ने बुढ़ार थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तीन कर्मचारियों पर गबन का आरोप
बुढ़ार पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों के विरुद्ध ₹1.50 लाख से अधिक के गबन का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, यह कंपनी स्वसहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के लिए लोन फाइनेंस करती है। महिलाओं ने किस्त के रूप में पैसे कंपनी के कर्मचारियों को दिए थे, लेकिन उन्होंने इसे कंपनी में जमा नहीं किया। जब महिलाओं को बकाया राशि का नोटिस मिला, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

ग्राहकों की शिकायत के बाद पुलिस ने शाखा प्रबंधक प्रमोद पांडे, रिलेशनशिप अधिकारी दीपक सेन और लखन लाल साहू के विरुद्ध गबन का मामला दर्ज किया है।

जांच के बाद दर्ज किया केस 
बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जयसवाल ने बताया कि शिकायत काफी पहले आई थी, मामले की जांच की जा रही थी। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed