{"_id":"6ab9f7bbc49adc854206c11c","slug":"security-personnel-abused-and-assaulted-at-coal-mine-prime-accused-arrested-three-others-sought-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4773811-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल: कोयला खदान में सुरक्षाकर्मी से मारपीट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल: कोयला खदान में सुरक्षाकर्मी से मारपीट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 28 Sep 2026 01:42 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:42 PM IST
सार
रामपुर कोयला खदान में सुरक्षाकर्मी से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
रामपुर कोयला खदान में सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट
विस्तार
जिले के अमलाई थाना क्षेत्र स्थित रामपुर कोयला खदान में सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में अमलाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में फरार तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुरक्षाकर्मी अजय कुमार पटेल खदान परिसर में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान चार लोग खदान के अंदर पहुंचे और वहां मौजूद ट्रकों से कथित तौर पर अवैध वसूली करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर दी। घटना में एसआईएसएफ के जवान के शासकीय कार्य में बाधा डालने का भी आरोप है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: धार: मुंबई-आगरा हाईवे पर फिर बढ़ा खतरा, अज्ञात लोगों ने वाहनों पर किया पथराव, एक व्यक्ति घायल
विज्ञापन
घटना के बाद सुरक्षाकर्मी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर अमलाई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हीरामणि त्रिपाठी उर्फ बुग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब सुनील तिवारी, सूरज तिवारी और राज द्विवेदी की तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि सुरक्षा में तैनात एस आई एस एफ कंपनी के एक कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना हुई है। शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। वहीं सूत्रों का दावा है कि खदान के अंदर ट्रकों में कोयला लोडिंग को लेकर सुरक्षाकर्मियों और कुछ चालकों के बीच पहले भी विवाद की स्थिति बनती रही है। हालांकि पुलिस की ओर से स्वतंत्र रूप से इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है।
