Shahdol: ओपीएम जीएम के साथ हाथापाई, मजदूरों को किया था काम से बाहर, समझौता के दौरान हुई घटना
Shahdol: एशिया के दूसरे सबसे बड़े कागज कारखाना के जीएम के साथ ठेका मजदूरों ने गाली गलौज और झूमाझटकी कर हाथापाई की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं बीच बचाव कर रहे एडीएम व तहसीलदार के साथ भी धक्कामुक्की की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विस्तार
मामला शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र के ओपीएम का है, जहां एशिया के दूसरे सबसे बड़े कागज कारखाना के जीएम के साथ ठेका मजदूरों ने गाली गलौज और झूमाझटकी कर हाथापाई की। दरअसल, ठेका श्रमिकों को ठेकेदार लालजी सिंह सहित ओपीएम मील ने काम से बाहर कर दिया था। जिसके बाद ठेका श्रमिक ओपीएम मील के गेट के सामने मजदूर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं समझौते के दौरान मजदूरों ने झूमाझटकी कर हाथापाई की घटना को अंजाम दिया।
एसडीएम के साथ धक्कामुक्की
एडीएम तहसीलदार व अमलाई पुलिस की मौजूदगी में मजदूरों ने झूमाझटकी के साथ हाथापाई की घटना को अंजाम दिया। वहीं जब बीच बचाव के लिए एडीएम व तहसीलदार आए तो उनके साथ भी धक्का मुक्की की गई। हाथापाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
