फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Miscreants vandalized Saraswati School in Byahari

Shahdol News: ब्यौहारी के सरस्वती स्कूल में तोड़फोड़, रजिस्टर जलाए, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 25 Mar 2025 02:54 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 25 Mar 2025 02:54 PM IST
सार

घटना से स्कूल प्रशासन और ग्रामीणों में आक्रोश है। प्राचार्य शिवकुमार पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Shahdol News: Miscreants vandalized Saraswati School in Byahari
जलाए गए कागजात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के ब्यौहारी के अखेटपुर स्थित सरस्वती स्कूल में अज्ञात बदमाशों ने बीती रात तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। इस घटना ने न केवल स्कूल प्रशासन बल्कि पूरे गांव के लोगों को हैरान कर दिया है। बदमाशों ने स्कूल की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाते हुए रजिस्टर को आग के हवाले कर दिया और कई दरवाजों और पंखों में तोड़फोड़ की। घटना के बारे में स्कूल के प्राचार्य शिवकुमार पटेल ने कहा कि यह घटना हमारे लिए एक बड़ा सदमा है। स्कूल की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का मकसद समझ से परे है। हम इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं और आशा करते हैं कि दोषियों का जल्द पता चल सकेगा।
विज्ञापन


जले पड़े जरूरी कागजात
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि हमने प्राचार्य की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों ने स्कूल के कई दरवाजों के ताले तोड़े और अंदर मौजूद जरूरी कागजातों को भी नुकसान पहुंचाया है। हमारी टीम अपराधियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सवारी से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, पांच घायल

स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। गांव के एक निवासी ने कहा कि विद्यालय हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर है। ऐसी घटनाएं न केवल शिक्षा के माहौल को प्रभावित करती हैं, बल्कि बच्चों के भविष्य के प्रति भी खतरा बनती हैं। हम सभी को इस पर एकजुट होकर ध्यान देना होगा। इस घटना ने न केवल स्कूल के वातावरण को ही प्रभावित नहीं किया, बल्कि गांव में भी भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन और पुलिस की तरफ से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है, ताकि ऐसे अपराधों को रोका जा सके और समाज में एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed