फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News in Hindi Samdhi died after being attacked with a sword, daughter-in-law seriously injured

Shahdol News:तलवार से हमला कर समधी को उतारा मौत के घाट, बहू गंभीर, जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर खून खराबा

Sun, 21 Jul 2024 06:47 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 21 Jul 2024 06:47 PM IST
सार

ज़मीन जायज़ाद के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद के बाद ससुर ने अपने समधी व बहू के ऊपर तलवार से हमला कर दिया। जिसमें समधी की मौत हो गई, जबकि बहू की हालत गंभीर है। जिसे उपचार के लिए रीवा भेजा गया है।

विज्ञापन
Shahdol News in Hindi Samdhi died after being attacked with a sword, daughter-in-law seriously injured
शहडोल में हत्या

विस्तार

जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद के बाद ससुर ने अपने समधी व बहू के ऊपर तलवार से हमला कर दिया। इसमें समधी की मौत हो गई, जबकि बहू की हालत गंभीर है। उसे उपचार के लिए रीवा भेजा गया है। 

विज्ञापन


यह घटना शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के ग्राम तिखवा में रविवार शाम लगभग पांच बजे घटित हुई। जानकारी के अनुसार ग्राम तिखवा निवासी राजेंद्र गुप्ता (50) एवं उसकी बहू प्रभा गुप्ता पति नितेश गुप्ता (26) के बीच आए दिन विवाद होता था। इसके बाद पिछले आठ माह से बहू अपने पति के साथ घर में ही अलग रहकर खाना बनाती थी। लेकिन इसके बावजूद बहू एवं ससुर के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार को भी इसे लेकर बहू और ससुर के बीच विवाद हुआ। इसके बाद बहू ने अपने पिता रामाश्रय गुप्ता (52) निवासी ताला मझौली जिला सीधी को तिखवा आकर ससुर से जायदाद का बंटवारा कराने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद रविवार को प्रभा (बहू) के पिता अपने पुत्र विवेक के साथ ग्राम तिखवा पहुंचे। सुबह से लेकर शाम तक जमीन, जायदाद व जेवर का बंटवारा होता रहा। लेकिन शाम होते होते फिर किसी बात को लेकर बहू के पिता रामाश्रय व ससुर राजेंद्र के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद राजेंद्र ने घर में रखी एक पुरानी तलवार निकाली और समधी व बहू के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तलवार के साथ-साथ पत्थर से भी कई वार किए। इस हमले में समधी रामाश्रय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बहू को प्राथमिक उपचार के बाद ब्योहारी भेज दिया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रीवा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पपौंध एमएल वर्मा ने बताया कि बहू की हालत गंभीर है। डॉयल 100 से उसे ब्यौहारी अस्पताल भिजवाया था, जिसे डॉक्टर ने रीवा रेफर कर दिया। एक की मौके पर मौत हुई है। आरोपी राजेंद्र गुप्ता को पुलिस ने  हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed