{"_id":"65042ee6be1e88d82a09356d","slug":"ruckus-in-shahdol-hopsital-as-family-alleges-foul-play-in-treatment-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शहडोल में परिजनों का आरोप- गलत इलाज ने ले ली जान, अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शहडोल में परिजनों का आरोप- गलत इलाज ने ले ली जान, अस्पताल में हंगामा
Fri, 15 Sep 2023 03:46 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 15 Sep 2023 03:46 PM IST
सार
शहडोल के जिला चिकित्सालय में परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि मरीज का गलत इलाज किया गया है। पुलिस ने वहां पहुंचकर समझाइश दी, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
शहडोल में जिला अस्पताल में हंगामा करते मरीज के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। नाराज परिजनों ने अस्पताल में काफी हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने उनके मरीज का गलत इलाज कर दिया है। इस वजह से उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया और मामले को शांत कराया। लंबू यादव निवासी पिपरिया को बुखार आने की वजह से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम को मरीज अस्पताल परिसर में घूम रहा था। इसी दौरान उसकी अचानक मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। चिकित्सक पर ही गलत इलाज करने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को समझाइश दी गई। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
