फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Police raid on fake beedi, tea leaf and nirma business in Shahdol

Shahdol: नकली बीड़ी, चायपत्ती व निरमा कारोबार पर पुलिस का छापा, तीन पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार, दो फरार

Tue, 05 Sep 2023 07:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 05 Sep 2023 07:22 PM IST
सार

आरोपी बीड़ी, निरमा, बंगला शेर बीड़ी, सहित कुछ अन्य ब्रांडेड चाय पत्ती का नकली कॉपी पेस्ट का कारोबार करते थे। पुलिस ने खाद्य सामग्री साहित रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली नकली सामग्री का जखीरा जब्त किया है।

विज्ञापन
Police raid on fake beedi, tea leaf and nirma business in Shahdol
जब्त सामान के साथ पुलिस टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिले के बुढार पुलिस ने धनपुरी और बुढार क्षेत्र से नकली बीड़ी और खाद्य सामग्री साहित रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली नकली सामग्री का जखीरा जब्त के बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों कें खिलाफ़ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 
बुढार थाना क्षेत्र के भुतही टोला निवासी किसन नामदेव व धनपुरी थाना क्षेत्र के जानू काम्प्लेक्स के पीछे रहने वाले सज्जू जुनैद व कल्लू उर्फ जावेद खान के निवास से भारी मात्रा में नकली बीड़ी व खाद्य सामग्री साहित रोजमर्या के उपयोग में आने वाली नकली सामग्री का जखीरा जप्त के बड़ी कार्रवाई करते हुए किसन नामदेव व सज्जू जुनैद व कल्लू उर्फ जावेद खान के खिलाफ धारा 420,486, कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किसन नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं, मौके का फायदा उठाकर सज्जू जुनैद और कल्लू उर्फ जावेद खान फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलास सरगर्मी से तलाश कर रही है। पकड़ा गया किसन नामदेव नकली बीड़ी की कॉपी पेस्ट का काम सज्जू जुनैद और कल्लू उर्फ जावेद खान के लिया करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टीआई बुढार, संजय जैसवाल ने बताया कि आरोपियों के द्वारा मनोहर बीड़ी, घड़ी छाप निरमा, बंगला शेर बीड़ी, सहित कुछ अन्य ब्रांडेड चाय पत्ती का नकली कॉपी पेस्ट का कारोबार करते थे, जिन्हें पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed