फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol Police reveals details about Rakesh murder case 4 accused arrested SP gave information

Shahdol: राकेश हत्याकांड पर पुलिस का खुलासा, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, SP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Fri, 20 Sep 2024 08:43 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2024 08:43 PM IST
सार

अमलाई थाना क्षेत्र के ईंटा भट्ठा निवासी राकेश दास पनिका हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या में शामिल चार आरोपियों का नाम पुलिस ने कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उजागर किया है।

विज्ञापन
Shahdol Police reveals details about Rakesh murder case 4 accused arrested SP gave information
हत्या के आरोपियों के साथ मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के ईंटा भट्ठा निवासी राकेश दास पनिका हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या में शामिल चार आरोपियों का नाम पुलिस ने कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा उजागर किया गया है। चारो आरोपियों की गिरफ्तारी किये जाने के बाद शनिवार को आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि संदेही युवराज साहू मृत्तक की साली को परेशान करता था, जिस बात को लेकर 14 सितंबर 2024 को गणेश पंडाल में इनके मध्य विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी द्वारा अपने साथियों कृष्णा यादव उर्फ पंडित एवं सूजल महोबिया के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से धारदार हथियार से मृतक की हत्या कर दी। मृतक के शव को छुपाने में संदीप पाल द्वारा आरोपियों की सहायता की गई। आरोपियों के द्वारा बताये गये तथ्यों की तस्दीक एवं साक्ष्य संकलन हेतु आरोपी गणों को मौके पर ले जाकर मृतक व आरोपीगण के कपड़े, जूते व हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया।
विज्ञापन


युवराज साहू पिता तुलसी साहू उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कैलास नगर वार्ड नं 1 कवर्धा जिला कवर्धा छत्तीसगढ़, हाल वार्ड नंबर 15 ईंटा भट्टा थाना अमलाई, कृष्णा यादव उर्फ पण्डित पिता परदेशी यादव उम्र 19 वर्ष निवासी पंखा दफाई ईंटा भट्ठा अमलाई, सूजल महोबिया पिता अशोक महोबिया उम्र 19 वर्ष निवासी रेलवे फाटक के पास अमराडण्डी अमलाई, संदीप पाल पिता बाबूलाल पाल उम्र 32 वर्ष निवासी ओपीएम अमलाई शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्पूर्ण कार्रवाई में एसडीओपी धनपुरी अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमलाई जेपी शर्मा, थाना प्रभारी धनपुरी खेम सिंह पेंद्रो, थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल, थाना प्रभारी खैरहा दिलीप सिंह, चौकी प्रभारी केशवाही आशीष झारिया, साइबर सेल सत्यप्रकाश मिश्रा, हिमवंत चंद्र मिश्रा थाना अमलाई से उनि महेंद्र कुमार शुक्ला, सउनि करतार सिंह, सउनि दीपक तिवारी, प्रआर पुष्पेंद्र कुमार, प्रआर मुकेश कुमार, प्रआर राकेश सिंह, प्रआर जयवेंद्र सिंह एवं समस्त थाना अमलाई पुलिस स्टॉफ की भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed