फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Nursing Officer Strike Nursing officers recite Hanuman Chalisa and pray for 10 point demand in Shahdol

Nursing Officer Strike: शहडोल में 10 सूत्रीय मांग को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स ने हनुमान चालीसा पाठ कर की प्रार्थना

Sat, 15 Jul 2023 03:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Jul 2023 03:53 PM IST
सार

Nursing Officer Strike In Shahdol: शहडोल जिले में नर्सिंग ऑफिसर्स अपनी दस सूत्रीय मांगों को मनवाने के लिए शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ किए। साथ ही बजरंग बली से प्रार्थना की। बता दें कि नर्सिंग ऑफिसर्स की हड़ताल अभी भी जारी है।

विज्ञापन
Nursing Officer Strike Nursing officers recite Hanuman Chalisa and pray for 10 point demand in Shahdol
हनुमान चालीसा पाठ कर की प्रार्थना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स काम बंद कर हड़ताल पर डटे हुए हैं। वे अलग-अलग तरीके से विरोध प्रद्रर्शन कर आक्रोश जता रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल शहडोल के समस्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने हनुमान चालीसा पाठ कर भगवान बजरंग बली से प्रार्थना किए कि हमारी मांग सरकार जल्द से जल्द पूर्ण करें। 

विज्ञापन


विदित हो कि इससे पूर्व पीपीटी किट और ताली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। संभागीय अध्यक्ष रोहित सिंह, जिला अध्यक्ष मेरिना दास ने बताया कि हम सभी ने  शुक्रवार को बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में अपनी मांगों को लेकर शासन एवं प्रशासन को यह याद दिलाया कि कठिन समय में जब करोना देश के कोने-कोने में फैल गया था। उस दौरान नर्सिंग ऑफिसर ने कोरोना किट पहनकर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कठिन समय पर सरकार ने डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सिंग ऑफिसर और हेल्थ वर्करों को करोना योद्धा माना था। उस कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने काम किया और देश से कोरोना की बीमारी को दूर भगाने में आखिरी समय तक वह मैदान पर डटे रहे। लेकिन आज सरकार हमारी मांगों की अनदेखी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed