फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mysterious death of a male bear in Vansukli of Shahdol, investigation underway,

Shahdol News: शहडोल के वनसुकली में नर भालू की रहस्यमयी मौत, जांच जारी, पीएम रिपोर्ट खोलेगी राज

Wed, 09 Jul 2025 10:42 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 09 Jul 2025 10:42 AM IST
सार

अमझोर वनपरिक्षेत्र के वनसुकली में एक नर भालू मृत मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में बिजली गिरने से मौत की आशंका जताई गई है। एक माह में यह दूसरी भालू की मौत है, जिससे वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
Mysterious death of a male bear in Vansukli of Shahdol, investigation underway,
मौके पर भालू का शव।

विस्तार

वनपरिक्षेत्र अमझोर अंतर्गत वनसुकली में एक नर भालू की मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच गया और भालू के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, भालू की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में आकाशीय बिजली के चपेट में आने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह, वनसुकली बीट के राजस्व क्षेत्र में स्थानीय निवासियों ने भालू के शव को देखा और इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे वन परिक्षेत्र अधिकारी तरुणेन्द्र सिंह ने बताया कि भालू के शव को कब्जे में लेकर डॉग स्क्वॉड की मदद से आस-पास सर्चिंग कराई गई है। भालू के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं और शिकार के कोई निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 3 साल की बच्ची को संथारा दिलाने पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, माता पिता सहित 10 को नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गिरने से हो सकती है मौत
इस घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के मुद्दे को एक बार फिर से सामने ला दिया है। अमझोर वन मंडल की टीम ने यह सुनिश्चित किया है कि भालू के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिससे मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। तरुणेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि भालू बिजली गिरने से मारा गया हो, लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन के VIP साइडिंग पर वाहन खड़ा करना ट्रेन मैनेजर को पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया आर्थिक दंड

एक माह में दो भालुओं की मौत
ब्यौहारी के गोदवाल वन परिक्षेत्र में बीते दिनो भालू की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया था। वह घटना को एक माह भी नहीं बीते अब दूसरे भालू की मौत ने वन विभाग की गस्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed