{"_id":"64bb907739df5c03ea0b73c9","slug":"mp-news-wall-pillar-fell-inside-the-house-in-shahdol-six-year-old-innocent-died-due-to-suffocation-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शहडोल में घर के अंदर दीवार का पिलर गिरा, छह साल की मासूम की दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शहडोल में घर के अंदर दीवार का पिलर गिरा, छह साल की मासूम की दबने से मौत
Sat, 22 Jul 2023 01:46 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:46 PM IST
सार
शहडोल जिले में घर के अंदर दीवार का पिलर गिर गया। इससे छह साल की मासूम उसके नीचे दब गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शहडोल का गोहपारु पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के टेटकी गांव में खेलते-खेलते घर में दीवार का बना पिलर छह साल की मासूम के ऊपर गिर गया। इसमें मासूम दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि साधना सिंह पिता बुद्धसेन सिंह, उम्र छह वर्ष, निवासी टेटकी, घर में खेल रही थी। उस समय घर के अंदर दीवार का पिलर बना हुआ था। बारिश की वजह से वह गीला था। मासूम खेलते खेलते उसे छू रही थी। इससे पिलर मासूम के ऊपर जा गिरा। मलबे में मासूम दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि घर के अंदर दीवार का पिलर बना था। बरसात की वजह से पिलर पूरी तरीके से गीला था। मासूम घर के अंदर ही खेल रही थी। खेलते-खेलते ही वह पिलर उसके ऊपर ही गिर गया। मलबे में दबने से मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आनन-फानन में परिजन व आसपास के लोगों ने मलबे को हटाया, जब तक मासूम की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया है।
विज्ञापन
