{"_id":"655caa3b6d7a4eb283044710","slug":"mp-news-railway-workers-march-to-delhi-regarding-restoration-of-ops-in-shahdol-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: OPS बहाली को लेकर रेल कर्मियों का दिल्ली कूच, बिलासपुर जोन से सैकड़ों रेलकर्मी आज हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: OPS बहाली को लेकर रेल कर्मियों का दिल्ली कूच, बिलासपुर जोन से सैकड़ों रेलकर्मी आज हुए रवाना
Tue, 21 Nov 2023 06:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 21 Nov 2023 06:31 PM IST
सार
ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर रेल कर्मी दिल्ली कूच कर रहे हैं। मंगलवार को बिलासपुर जोन से सैकड़ों रेल कर्मी दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
रेल कर्मियों का दिल्ली कूच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अब देश भर के सरकारी कर्मचारियों ने हुंकार भरना शुरू कर दिया है। इस विरोध प्रदर्शन में अब शामिल होने रेल कर्मचारी भी दिल्ली कूच कर रहे हैं।
विज्ञापन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ मंडल बिलासपुर के कई कार्यकर्ता बिलासपुर मंडल के विभिन्न स्थानों से 22 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर नई पेंशन स्कीम (NPS) के विरोध में तथा ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) दोबारा लागू करवाने हेतु होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने के लिए आज दिल्ली रवाना हुए। विदित हो कि कल 22 नवंबर को पूरे भारतवर्ष से सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिषद संबंध भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर कर्मचारियों का समूह अपने बुढ़ापे की लाठी ओल्ड पेंशन की मांग को लेकर दिल्ली पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री संतोष पटेल के नेतृत्व में पूरे बिलासपुर जोन से तथा बिलासपुर मंडल से जोनल उपाध्यक्ष प्रोम्पी सिंह के नेतृत्व में दिल्ली की ओर विभिन्न गाड़ियों से प्रस्थान कर रहे हैं। जहां सभी एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हुंकार भरेंगे।
विज्ञापन
