फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News: Old woman beaten in public on suspicion of witchcraft, people remained spectators

MP News: जादू-टोने के शक में वृद्ध महिला की सरेआम पिटाई, तमाशबीन बने रहे लोग

Wed, 13 Sep 2023 07:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 13 Sep 2023 07:33 PM IST
सार

शहडोल जिले में जादू-टोना करने के शक में वृद्ध महिला की सरेआम पिटाई कर दी। इस मामले में तीन महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है। इस दौरान लोग बीच-बचाव करने के बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे। 
 

विज्ञापन
MP News: Old woman beaten in public on suspicion of witchcraft, people remained spectators
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहड़ोल जिले के केशवाही की रहने वाली वृद्ध महिला के साथ तीन महिलाओं ने जमकर मारपीट की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि केशवाही में वृद्ध महिला के साथ पड़ोस में रहने वाली तीन महिलाओं ने मारपीट की। उन्हें शक था कि वृद्ध महिला जादू-टोना करती है। उन्होंने वृद्ध महिला को बुरी तरीके से पीटा। घटना के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वे सब तमाशा देखते रहे। मोबाइल में घटना को कैद किया। वृद्ध महिला के बचाव के लिए कोई भी आगे नहीं आया। वीडियो जब पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने मारपीट करने वाली तीनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देखकर ही दोनों पक्षों को बुलाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वाली महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed