फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News: IT raid on businessman of Shahdol, action taken in Satna and Katni

MP News: शहडोल, सतना और कटनी में कोयला कारोबारियों के यहां आयकर का छापा, बेहिसाब संपत्ति की शिकायत

Wed, 26 Apr 2023 12:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 26 Apr 2023 12:41 PM IST
सार

आयकर विभाग ने शहडोल, सतना और कटनी में छापे मारे हैं। सतना के कोयला कारोबारी मोतीलाल गोयल के साथ ही उनके पार्टनर बताए जा रहे केसर सिंह छाबड़ा के बुढ़ार (शहडोल) स्थित घर और दफ्तर पर छापे मारे गए हैं। 

विज्ञापन
MP News: IT raid on businessman of Shahdol, action taken in Satna and Katni
शहडोल में क्रशर कारोबारी के घर आईटी का छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार सुबह शहडोल, सतना और कटनी में कोयला कारोबारियों के घर छापे मारे हैं। शहडोल के केसर सिंह छाबड़ा और सतना के मोतीलाल गोयल के घरों और दफ्तरों के साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों पर यह कार्रवाई की गई। इनके खिलाफ टैक्स चोरी और बेहिसाब संपत्ति की शिकायतें मिली थी। उसके आधार पर ही यह कार्रवाई की गई है। इन दोनों के सहयोगियों के ठिकानों पर भी दस्तावेजों की जांच करने टीमें पहुंची हैं। 

विज्ञापन


सतना के मोतीलाल गोयल के साथ-साथ उनके अकाउंटेंट राजेश गुप्ता, टैक्स कंसल्टेंट नितिन और पंकज डागा के घर और दफ्तर में भी आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं। छाबड़ा का अनूपपुर और शहडोल में क्रशर का काम है। वहीं, गोयल कोयले के साथ-साथ सरिया समेत अन्य कारोबारों में हैं। रामपुर बाघेलान-केमार में स्थित अशोक लीलैंड सर्विस सेंटर में भी छापा मारा है। सुबह अंदर से किसी कर्मचारी को बाहर नहीं आने दिया। बाहर का कोई शख्स अंदर नहीं जा सका। केमार में गोयल ट्रांसपोर्ट कंपनी का सर्विस सेंटर संचालित होता है। बताया जाता है कि गोयल परिवार के कारोबार में हरियाणा के चौटाला परिवार के साथ ही कई बड़े अधिकारी और नेता पैसा लगा चुके हैं। पिछले कुछ सालों में सतना और पन्ना के कुछ कारोबारियों के साथ मिलकर नामी/बेनामी प्रॉपर्टी में भी करोड़ों रुपये का निवेश किया है। इसके पहले भी इनके घर में इनकम टैक्स का छापा पड़ चुका है।
विज्ञापन


शहडोल के बुढार में तड़के तीन से चार गाड़ियों में आयकर विभाग के 20 अफसरों की एक टीम क्रशर कारोबारी केशर सिंह छाबड़ा के घर पहुंची। सुबह तीन से चार गाड़ियों में टीम पहुंची। घर से गाड़ियों को कुछ दूरी पर खड़ा किया गया और घर में दबिश दी। यह छापा जबलपुर, इंदौर व भोपाल से आई आयकर विभाग के अफसरों की टीम ने मारा है। कारोबारी कुछ समझ पाता इसके पहले ही टीम ने घर से जरूरी दस्तावेज को अपने कब्जे पर ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।  धनपुरी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक एक के निवासी छाबड़ा का कारोबार सतना समेत अन्य जिलों में फैला है। शहडोल और अनूपपुर में भी उनका क्रशर का काम है। पुष्पराजगढ़ तहसील से उनका काम संचालित होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed