{"_id":"65db43d4774664a7a705e82b","slug":"mp-news-deputy-sarpanch-murdered-with-sharp-weapon-in-shahdol-villagers-protest-for-10-hours-to-form-sit-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शहडोल में उप-सरपंच की धारदार हथियार से हत्या, SIT बनाने को लेकर 10 घंटे ग्रामीणों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शहडोल में उप-सरपंच की धारदार हथियार से हत्या, SIT बनाने को लेकर 10 घंटे ग्रामीणों का धरना
Sun, 25 Feb 2024 07:12 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 25 Feb 2024 07:12 PM IST
सार
शहडोल के बिजही गांव में किसी ने उप-सरपंच की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामला रविवार सुबह का है। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने करीब दस घंटे तक शव के पास धरना दिया कि SIT का गठन किया जाए।
विज्ञापन
शहडोल में हत्या के बाद घटनास्थल पर ही परिजनों ने धरना दे दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बिजही गांव में राहर के खेत में बरहा टोला के उप-सरपंच का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। इसके बाद एसआईटी बनाने और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने शव के पास ही करीब 10 घंटे तक धरना दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविवार सुबह रोज की तरह उप-सरपंच समयलाल साहू, उम्र 42 वर्ष, घर से सुबह शौच के लिए खेत गए थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उप-सरपंच को धारदार हथियार से सर में और शरीर के कई स्थानों पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। समयलाल साहू वर्तमान में बरहा टोला पंचायत में उप-सरपंच थे। रविवार सुबह वह शौच के लिए गए थे लेकिन काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। घर से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर राहर के खेत में खून से सना शव परिजन देख हैरान रह गए। मामले की जानकारी ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस की दी गई। घटनास्थल पहुंची पुलिस की डायल हंड्रेड ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर ही चलता रहा विरोध प्रदर्शन
उप-सरपंच की हत्या के बाद परिजनों के साथ-साथ ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। लोगों की मांग थी कि मौके पर डॉग स्क्वॉड के साथ-साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी मौके पर आए और मामले की बारीकी से जांच की जाए। जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए। राहर के खेत में सैकड़ों की तादाद में लोग बैठे रहे। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
10 घंटे तक घटनास्थल पर ही रहा शव
राहर के खेत में शव के पास ही लोग विरोध-प्रदर्शन करते रहे। घटना को 10 घंटे बीतने के बाद भी लोग टस से मस नहीं हुए। इस वजह से पुलिस शव को अपने कब्जे में नहीं ले सकी। जब मौके पर एसडीओपी, डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट पहुंचे तो विरोध-प्रदर्शन हल्का पड़ा। थाना प्रभारी मोहन पड़वार ने कहा कि उप सरपंच की धारदार हथियार से हत्या अज्ञात बदमाशों ने की है। मामले की जांच की जा रही है। शहडोल मुख्यालय से डॉग स्क्वॉड एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पांच संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
