{"_id":"65558f0a8524ec2ea20df68c","slug":"mp-election-tomorrow-will-be-a-public-holiday-in-shahdol-buses-left-with-4252-polling-personnel-on-route-219-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: शहडोल में कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, 219 रूट पर 4252 मतदान कर्मियों को लेकर रवाना हुईं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: शहडोल में कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, 219 रूट पर 4252 मतदान कर्मियों को लेकर रवाना हुईं बसें
Thu, 16 Nov 2023 09:09 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2023 09:09 AM IST
सार
MP Election: 16 नवंबर की सुबह से मतदान दल को रवाना करने का काम शुरू हो गया है। जिले में 219 रूट बनाए गए हैं। जिनमें बसों के माध्यम से मतदान कर्मी रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
मतदान दल हुए रवाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना वैद्य ने विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए 17 नवम्बर 2023 (मतदान दिवस के दिन) मतदान करने के लिए सार्वजनिक अवकाश के साथ-साथ सामान्य अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश सभी संस्थानों के लिए मान्य होगा। कलेक्टर वंदना वैद्य ने बताया कि मतदान संबंधी सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।
350 बसों का किया गया अधिग्रहण
जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना वैद्य ने बताया कि चुनाव के लिए 280 प्राइवेट बसों और 70 स्कूल बस का अधिग्रहण किया गया है। अधिकांश बसों को 14 नवंबर की शाम से ही मैदान पर खड़ा करा लिया गया है। यह सिलसिला 15 नवंबर को भी जारी रहा। इन बसों के अलावा 200 से ज्यादा चार पहिया वाहन का भी अधिग्रहण चुनाव कार्य के लिए किया गया है।
219 रूट पर रवाना हुए मतदान दल
16 नवंबर की सुबह से मतदान दल को रवाना करने का काम शुरू हो गया है। जिले में 219 रूट बनाए गए हैं। जिनमें बसों के माध्यम से मतदान कर्मी रवाना हो रहे हैं। जिले में 966 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 58 पिंक बूथ हैं। मतदान करवाने के लिए 4252 कर्मचारियों की तैनाती की गई है जिसमें एक हजार महिला कर्मचारी शामिल हैं।