फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP Election Rahul Gandhi will come to Shahdol Madhya Pradesh on October 10

MP Election: कांग्रेस का बड़ा प्लान...इस जगह पर सभा करने आ रहे राहुल गांधी, विंध्य को साधने की तैयारी

Tue, 03 Oct 2023 03:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 03 Oct 2023 03:47 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। इसी के चलते फिलहाल राहुल गांधी 10 अक्टूबर को शहडोल दौरे पर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
MP Election Rahul Gandhi will come to Shahdol Madhya Pradesh on October 10
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनाव की सरगर्मी काफी तेज हो गई है। बीजेपी हो कांग्रेस या फिर कोई और पार्टी इस बार हर पार्टी इस चुनावी सरगर्मी में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। कांग्रेस भी अपने प्रचार-प्रसार में तेजी ला रही है और अपने बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारना शुरू कर चुकी है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी अब शहडोल जिले के दौरे पर आने जा रहे हैं। यहां वो एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और राहुल गांधी के इसी कार्ड से कांग्रेस पूरे विंध्य को साधने की तैयारी में भी जुट चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कांग्रेस शहडोल के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बताया, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अक्टूबर को शहड़ोल के ब्यौहारी आने वाले हैं। जहां वह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही बताया जा रहा है कि जन आक्रोश रैली के समापन समारोह में भी शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की आगामी दौरे को लेकर अपनी तैयारी में जुट चुकी है और उनके दौरे से पहले तैयारी को पुख्ता कर लेना चाह रही है। क्योंकि राहुल गांधी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले आठ अगस्त को ही शहडोल के ब्यौहारी में दौरा करने वाले थे। लेकिन फिर कुछ कारण बस उनके इस दौरे को स्थगित कर दिया गया था और अब एक बार फिर से शहडोल जिले के ब्यौहारी में ही राहुल गांधी का आगमन होने जा रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस भी जोर-शोर से तैयारी में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed