फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP Election 2023: Congress announces candidates in all three assemblies of shahdol,

MP Election 2023: तीनों विधानसभा में कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की घोषणा, बिजली, पानी, सड़क रहेगा मुद्दा

Sun, 22 Oct 2023 11:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 22 Oct 2023 11:30 AM IST
सार

MP Election 2023: शहडोल की तीनों विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवारों ने बिजली, पानी, सड़क के मुद्दों को लेकर जनता के सामन वोट मांगने जाएंगे।

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress announces candidates in all three assemblies of shahdol,
प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र से रामलखन सिंह के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने रामलखन पर पहली बार विश्वास जतया है। तो वहीं, जिले की सबसे अहम विधानसभा जयसिहंनगर विधानसभा से पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र मरावी को उम्मीदवार बनाया है। जैतपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी ने वर्तमान में जनपद अध्यक्ष उमा धुर्वे को एक बार फिर पार्टी ने मौका दिया है। उमा धुर्वे को इसके पहले भी यहां से उम्मीदवार घोषित किया था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पार्टी ने एक बार फिर मौका दिया है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवारों ने बिजली, पानी, सड़क के मुद्दों को लेकर जनता के सामन वोट मांगने जाएंगे, वहीं, कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए इस बार अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के उखाड़ फेकने का दावा किया, साथ ही प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाने की बात कही है।
विज्ञापन


विज्ञापन

ब्यौहारी से शरद पर भाजपा ने फिर जताया भरोसा
कांग्रेस के बाद शनिवार को भाजपा ने अपनी पांचवी सूची जारी कर दी गयी। जिसमें जिले की एक मात्र बची हुई ब्यौहारी विधान सभा सीट से एक बार फिर शरद कोल को चुनावी मैदान में उतारा हैं। अब तक इस सीट को लेकर भाजपा मे विचार मंथन चल रहा था। लेकिन कांग्रेस द्वारा यहां से प्रत्याशी की घोषणा के बाद भाजपा ने भी शनिवार को उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी। जिसमें जिले की शेष बची एक मात्र सीट से एक बार फिर वर्तमान विधायक पर भरोसा जाताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा हैं। हालांकि अब तक इस सीट को लेकर भाजपा में अटकलों का दौर चल रहा था। जिस पर अब पूर्णतः विराम लग गया। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के  साथ साथ आम आदमी पार्टी व गोंगपा के दावेदार भी चुनावी रण में भागीदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed