फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP Election 2023: Chhattisgarh Border Police Recovered Three Lakh Rupees

MP Election 2023: छत्तीसगढ़ सीमा पर वाहन चेकिंग, तीन लाख रुपये से अधिक नगद बरामद

Mon, 23 Oct 2023 08:03 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 23 Oct 2023 08:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर तैनात एसएलटी टीमों ने तीन लाख रुपये से अधिक नगद बरामद किए हैं। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Chhattisgarh Border Police Recovered Three Lakh Rupees
शहडोल में छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस ने नाकेबंदी कर तीन लाख रुपये बरामद किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल संभाग में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर एसएसटी टीमों को तैनात किया गया है। छह स्थानों पर दोनों राज्यों की सीमा सील की गई है। जैतपुर थाना क्षेत्र के साखी चेक पोस्ट पर एसएसटी टीम ने छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश आ रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है, जिससे तीन लाख 47 हजार 75 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के जनकपुर निवासी भारतलाल गुप्ता के कब्जे से नगद रुपए बरामद किए गए हैं। जब एसएसटी टीम ने वाहन में जांच की तो इतनी बड़ी मात्रा में नगदी राशि बरामद हुई है। भारत लाल गुप्ता पूछताछ के दौरान जांच टीम को कोई संतोषजनक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। इस वजह से टीम ने नगदी को जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


छह स्थानों पर लगी है चेकपोस्ट
विधानसभा निर्वाचन 2023 को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर अंतरराज्यीय सीमा पर वाहन चेकिंग पर विशेष जोर दिया गया है। कलेक्टर वंदना वैद्य एवं एसपी कुमार प्रतीक के निर्देश पर थाना सीधी एवं जैतपुर अंतर्गत जिले की सीमाओं पर छह अंतरराज्यीय चेक पोस्ट सक्रिय किए गए हैं। 24 घंटे टीम यहां नाकेबंदी की हुई है। आने व जाने वाले हर वाहन की सघन जांच की जा रही है। जांच के दौरान ही नगद रुपए बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed