फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Miscreants beat young man badly in the middle of the road

Shahdol News: बीच सड़क पर बदमाशों ने युवक को जमकर पीटा, मूकदर्शक बनकर वीडियो बनाते रहे लोग, मामला पहुंचा थाने

Mon, 13 May 2024 03:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 13 May 2024 03:15 PM IST
सार

Shahdol News:  शहर में अब पुलिस-प्रशासन का खौफ नहीं रहा है। जहां देर शाम बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को बीच सड़क में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। युवक मदद की गुहार लगाता रहा युवक, लेकिन मौजूद लोग तमाशाबीन बने रहे।

विज्ञापन
Miscreants beat young man badly in the middle of the road
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में पुलिस का खौफ अपराधियों से खत्म होता दिखाई दे रहा है। बीच सड़क भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में एक युवक की कुछ युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक एक युवक को लात घूसों से जमकर पीट रहे हैं। युवक अपने बचाव के लिए मदद की लोगों से गुहार लगाता दिखाई दे रहा है, लेकिन लोग वीडियो बनाने में ही व्यस्त है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढार रोड स्थित ध्रुव बार के समीप घटी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी कोतवाली राघवेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जय सोनी निवासी पुलिस लाइन की ध्रुव बार के समीप किराना दुकान है। वह अपनी दुकान में था, तभी गोल्डी दुबे एवं उसके साथी दुकान में पहुंचे और कुछ सामान ले लिया और पैसा देने से मना कर दिया। जिसका जय ने विरोध किया और पैसे की मांग की।
विज्ञापन


जिसके बाद गोल्डी दुबे एवं उसके साथियों ने मिलकर जय सोनी को दुकान से बाहर खींच लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। वहीं मौजूद लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया की जय सोनी थाने पहुंचा है, मामले की शिकायत कर रहा है। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच बचाव करने गए शख्स से मारपीट
काफी देर से चल रहे हांगमा के बीच वहां से गुजर रहे मीडिया कर्मी संजीव निगम ने मामले की खबर पुलिस को दी, लेकिन काफी समय गुजर गया और पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। तब मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचा और बीच बचाव करने लगा तभी गोल्डी एवं उसके साथियों ने मीडिया कर्मी संजीव निगम के साथ भी अभद्रता कर गाली गलौज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed