फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mafia adopted a new method to steal sand, even the police were surprised to see it, know the whole matter

Shahdol News: रेत चोरी के लिए माफिया ने अपनाया नया तरीका, पुलिस भी देखकर रह गई हैरान, जानें मामला

Tue, 07 Jan 2025 03:37 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2025 03:37 PM IST
सार

खैरहा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव से पुलिस ने रेत से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त कर चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया,  मैंने ट्रॉली में भरी डस्ट में हाथ लगाया तो नीचे रेत मिली, तब हमें पता चला कि इसमें अवैध रेत भरी हुई है।

विज्ञापन
Mafia adopted a new method to steal sand, even the police were surprised to see it, know the whole matter
डस्ट के नीचे रेत

विस्तार

शहडोल जिले में रेत चोरी करने के लिए माफिया नए-नए तरीके अपना रहे हैं। खैरहा पुलिस ने एक रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त किया है, जिसमें माफिया ने रेत को छिपाने के लिए रेत के ऊपर गिट्टी की डस्ट डाल रखी थी। पुलिस भी कुछ देर के लिए डस्ट देखकर धोखा खा गई, लेकिन चालक के चेहरे से झलकते डर की वजह से पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने जब डस्ट हटाकर देखा गया तो आंखें फटी की फटी रह गईं। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर कार्रवाई की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खैरहा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव से पुलिस ने रेत से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त कर चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि हमें मुखबिर की सूचना मिली थी कि लालपुर सरफा नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर से परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग लगाकर ट्रैक्टर की जांच शुरू की। चौराडीह गांव में कई ट्रैक्टर आते-जाते रहे। किसी में ईंट लोड थी तो किसी में मिट्टी। लालपुर की ओर से एक ट्रैक्टर आता दिखाई दिया, जिसमें गिट्टी की डस्ट लोड थी। मुखबिर ने ट्रैक्टर का रंग और नंबर नहीं बताया था। डस्ट देखकर पुलिस ने चालक को आगे जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


लेकिन, डस्ट के नीचे अवैध रेत लोड होने की वजह से चालक घबरा गया और पुलिस को देखकर वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। इससे पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने उसका पीछा कर कुछ दूरी पर ट्रैक्टर को रुकवा लिया। थाना प्रभारी ने डस्ट को हाथ लगाया तो नीचे रेत दिखी। यह देखकर सब हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया, "जब मैंने ट्रॉली में भरी डस्ट में हाथ लगाया तो नीचे रेत मिली, तब पता चला कि इसमें अवैध रेत लोड है।" मामले में चालक धनीराम कोल और मालिक राकेश गुप्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अवैध रेत लालपुर के सरफा नदी से लोड कर परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने इस ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है। रेत के ऊपर गिट्टी की डस्ट डालकर इसे छुपाने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed