फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News After killing his girlfriend her boyfriend also died during treatment

Shahdol News: प्रेमिका की हत्या के बाद उपचार के दौरान प्रेमी की भी मौत, पढ़ाई के दौरान हुई थी दोस्ती

Sat, 22 Jun 2024 04:18 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2024 04:18 PM IST
सार

प्रेमिका का बेरहमी पूर्वक कत्ल करने के बाद कातिल प्रेमी ने अपनी इह लीला समाप्त करने की खातिर गांव वालों के सामने एसिड का सेवन कर लिया था। देखते ही देखते उसकी हालत काफी खराब हो गई, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Shahdol News After killing his girlfriend her boyfriend also died during treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में प्रेमिका की हत्या कर दिए जाने के बाद एसिड का सेवन कर लेने वाले प्रेमी का दम शनिवार के दिन पौने बारह बजे विरसा मुंडा मेडिकल कालेज शहडोल के आईसीयू वार्ड में उपचार के दौरान टूट गया। बता दें कि घुनघुटी चौकी क्षेत्र के ग्राम खाम्हा के समीप शुक्रवार की सुबह एक अल्टो कार में एक युवती की लाश सफेद चादर में खून से लथपथ हालत में मिली थी। इसके साथ युवक अचेत अवस्था में वहीं पर पड़ा हुआ था, जिसे पुलिस ने उपचार हेतु मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया था।

विज्ञापन


पुष्पराज गढ़ क्षेत्र के ग्राम अहिरगंवा निवासी ममता पनिका बीते वर्ष शहडोल के कालेज में पढ़ती थी। उसी साल में मृतक सूरज पनिका निवासी ग्राम चेचरिया थाना मानपुर जिला उमरिया शहडोल के पॉलिटेक्निक कालेज में पढ़ता था। चौकी प्रभारी घुनघुटी भूपेन्द्र पंत ने बताया कि दोनों दूर के रिश्तेदार थे, जिस कारण उनकी दोस्ती प्रगाढ़ हुई और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग स्थापित हो गया। इधर, सूरज पनिका पॉलिटेक्निक करने के बाद जॉब की तलाश में था। उधर, ममता अमरकंटक के कल्याणिका स्कूल में बीएड की पढ़ाई करने लगी। घटना दिनांक के एक दो दिन पूर्व सूरज पनिका अल्टो कार लेकर अमरकंटक गया। जहां पर कल्याणिका से उसने ममता को बुलाया और वहीं के एक होटल में दोनों ने कमरा लिए, जिसमें उन्होंने लगभग 15 घंटे बिताए। बाद में अल्टो कार में सवार होकर दोनों मानपुर की ओर रवाना हुए। इसी दौरान सूरज ने किसी बात की गिला से धारदार हथियारों से उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


क्या-क्या हुआ कार से बरामद
घुनघुटी चौकी प्रभारी भूपेन्द्र पंत ने बताया कि सूरज पनिका की अल्टो कार खाम्हा गांव के समीप सड़क से एक गड्ढे में उतरकर फंस गई थी। अल्टो कार क्रमांक एमपी-54 सी-0830 की तलाशी लेने पर युवती के शव के अलावा दो नग चाकू एक नग चापड, एक जोड़ी प्लास्टिक के ग्लब्स, एसिड का डिब्बा और दो नग बैग बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि युवती की लाश कार के पिछले हिस्से में सफेद रंग में लहूलुहान हालत में लिपटी हुई थी, जिसे वह ठिकाने लगाने की फिराक में मानपुर अपने गांव की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमसी में टूटी सांसें
प्रेमिका का बेरहमी पूर्वक कत्ल करने के बाद कातिल प्रेमी ने अपनी इह लीला समाप्त करने की खातिर गांव वालों के सामने एसिड का सेवन कर लिया। देखते ही देखते उसकी हालत काफी खराब हो गई और वह बेसुध होकर झाड़ियों में गिर गया। पुलिस अभिरक्षा में उसे उपचार हेतु मेडिकल कालेज लाया गया था, जहां पर चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बाद उसका दम शनिवार को टूट गया।


शुक्रवार सुबह अल्टो कार अनियंत्रित होकर ग्राम चौरी से लगभग चार किमी मुख्य मार्ग के नीचे एक गडढ़े में उतर गई। उसी दौरान पैलवाह गांव के चार ग्रामीण वहां से मानूपुर की ओर जा रहे थे, जिनसे मृतक सूरज ने कार निकलवाने की मदद मांगी। इसी दौरान वन विभाग का एक चौकीदार वहां पर पहुंचा और जब कार के अंदर का नजारा देखा तो दंग रह गया। लेकिन सूरज को इसका एहसास नहीं होने दिया कि वह कार के अंदर का राज जान गया है। वहां से हटकर उसने घुनघुटी चौकी की पुलिस को सूचना दे दी। आनन-फानन में घटना स्थल पर एडीजीपी डीसी सागर सहित पुलिस का पूरा लाव-लश्कर घटना स्थल पर पहुंच गया। जहां का नजारा देखकर सभी दंग रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed