फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   theft worth lakhs by breaking the lock of the house

Shahdol News: सूने पड़े घर का ताला तोड़ कर लाखो की चोरी, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू

Wed, 28 Aug 2024 11:35 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2024 11:35 AM IST
सार

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि महिला घर में नहीं थी, चोरों ने इसका फायदा उठाया और सूने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नगद रुपए लेकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
theft worth lakhs by breaking the lock of the house
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।

विस्तार

शहडोल जिले में एक सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। घर पर किसी के नहीं होने पर चोरों ने उसका ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। कुछ दिनों बाद मकान मालिक महिला के घर पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला आशा चतुर्वेदी के घर में चोरी की वारदात हुई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसके सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चोर उसके घर में रखे कीमती सोने चांदी के जेवरात और कुछ नगद रुपये लेकर फरार हो गए हैं। महिला ने  शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि महिला घर में नहीं थी, चोरों ने इसका फायदा उठाया और सूने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नगद रुपए लेकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। चोरों की तलाश की जा रही है। थाना क्षेत्र में हुईं पुरानी चोरी की घटनाओं में साइबर सेल की मदद से जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही इन वारदात का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed