{"_id":"68636571af2436f8f0079310","slug":"in-shahdol-a-youth-was-brutally-beaten-for-not-paying-rs-10-lakh-commission-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3119182-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: युवक को 10 लाख रुपए कमीशन न देने पर बेरहमी से पीटा; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: युवक को 10 लाख रुपए कमीशन न देने पर बेरहमी से पीटा; आरोपी गिरफ्तार
Tue, 01 Jul 2025 10:54 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 10:54 AM IST
सार
शहडोल के बुढ़ार में युवक लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा को 10 लाख की कमीशन राशि न देने पर दो लोगों ने बेरहमी से पीटा। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दूसरे की तलाश जारी है। मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
बुढार थाना क्षेत्र की घटना।
विस्तार
शहडोल जिले के बुढ़ार में भूमि की खरीदी बिक्री के मामले में एक युवक को 10 लाख रुपए का कमीशन न देने की वजह से जघन्य तरीके से पीटने का मामला सामने आया है। युवक की गंभीर हालत के मद्देनजर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी चिकित्सा चल रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चार जुलाई को मनेगा बाबा बागेश्वर का जन्मोत्सव, देश-दुनिया से आएंगे शिष्य, होगी हनुमंत कथा
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, घटना तीन दिन पहले की है जब लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा नामक युवक के पास प्रकाश पाठक और लच्छू लोधी, दोनों निवासी बुढ़ार, अपनी कार से पहुंचे। उन्होंने लक्ष्मीकांत पर 10 लाख रुपए का कमीशन मांगते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों ने लक्ष्मीकांत को अपनी कार में बिठाकर ले जाने के बाद पहले तहसील के पास और फिर रुगंठा तिराहा के पास बेरहमी से पीटा और भाग गए। घटना के समय कुछ राहगीरों ने लक्ष्मीकांत की स्थिति को देखकर उसकी मदद की और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस आज: डॉ. एसके मुखर्जी को देवतुल्य मानकर लोग कराते थे इलाज, जनता का था प्रगाढ़ विश्वास
बुढ़ार पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में प्रकाश पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लच्छू लोधी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने कहा, हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हम सभी आवश्यक कदम उठाएंगे। हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
