फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In a domestic dispute, the husband poured petrol on his wife and set her on fire

Shahdol News: घरेलू विवाद में पति ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जलते हुए घर से दौड़ी महिला तालाब में कूदी

Mon, 23 Sep 2024 04:14 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:14 PM IST
सार

मामला बहुत ही दर्दनाक है। शहडोल में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। महिला ने दौड़कर तालाब में छलांग लगाई और जान बचाई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। 
 

विज्ञापन
In a domestic dispute, the husband poured petrol on his wife and set her on fire
वह जगह जहा महिला पर लगाई गई आग

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के फुलवारी गांव में घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जलाने का प्रयास किया। पत्नी जान बचाने के लिए दौड़ पड़ी और घर के सामने स्थित तालाब में कूद गई। उसकी जान तो बच गई लेकिन हालत गंभीर है। लोगों ने उसे तालाब से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे शहडोल और फिर भिलाई रेफर कर दिया गया है। महिला जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय मोना सिंह और उनके पति नोहर सिंह में घरेलू विवाद हुआ था। इसके चलते नोहर सिंह ने घर के अंदर ही अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के समय घर में सिर्फ पति-पत्नी मौजूद थे। आग लगने के बाद मोना ने भागकर तालाब में छलांग लगाई। घटना दोपहर तीन बजे की है। राहगीरों ने महिला को जलते हुए तालाब में कूदते देखा और तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े। महिला को गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे शहडोल और फिर छत्तीसगढ़ के भिलाई रेफर किया गया है। थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड ने बताया कि महिला के मायके वालों की शिकायत पर पति नोहर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज भिलाई में चल रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed