{"_id":"65903d0266caf03cfb0249a8","slug":"forest-department-arrested-7-accused-in-bear-hunting-case-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: भालू के शिकार मामले में 7 आरोपियों को वन विभाग ने किया गिरफ्तार, करंट लगाकर किया था शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: भालू के शिकार मामले में 7 आरोपियों को वन विभाग ने किया गिरफ्तार, करंट लगाकर किया था शिकार
Sat, 30 Dec 2023 09:23 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 30 Dec 2023 09:23 PM IST
सार
Shahdol: जिले के वन परिक्षेत्र जयसिंहनगर के गांव कल्लेह में मादा भालू के शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए भालू के अंगों की तस्करी करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर 14 दिन की रिमांड भी मांग ली है।
विज्ञापन
सभी आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वन विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में वन प्राणियों के तस्करी में बड़ा खुलासा भी हो सकता है। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ तब डॉग स्क्वायड की मदद ली गई तब जाकर मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने में वन विभाग को सफलता मिली। घटना स्थल की पड़ताल और गंध लेकर घटना स्थल से लगभग 200 मीटर दूर राजबहादुर पटेल तथा रामकेश पटेल एवं रामचरित पटेल के घर घुसकर चिन्हित किया गया।
विज्ञापन
संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ
डॉग जिमी के निशान देही का उक्त संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान राजबहादुर के खेत में कम करने वाले मजदूर ज्ञानशरण कोल को चिन्हित किया गया और ज्ञानशरण कोल के निशानदेही पर अन्य आरोपी को तलब कर पूछताछ किया गया। आरोपियों ने मृत भालू के शरीर से नाखून और दांत निकलकर रख लिया था।
विज्ञापन
घटनास्थल की शिनाख्त कराई गई
ओमप्रकाश से 3 नग नाखून, और रामचरित के पास से 2 नग दांत जब्त किया गया। इसके अलावा जीआई तार, टार्च, लाठी, टांगी आदि की जप्ती की गई। प्रकरण के आरोपी द्वारा घटनास्थल की शिनाख्त कराई गई। भालू के शिकार के लिए लकड़ी की खूंटी गाड़कर जीआई तार मे करंट फैलाया गया था। प्रकरण में आरोपी ओमप्रकाश पिता मारूकोल,रामचरित पिता रामकिशोर प्रजापति, हेमराज पिता संझई कोल, रामदास पिता धरमदास पटेल, बैसाखी पिता मइकू चौधरी, ज्ञानशरण पिता संझई कोल, राजबहादुर पिता रामशरण पटेल, सभी निवासी ग्राम कल्लेह थाना ब्यौहारी तहसील जयसिंहनगर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
