Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fifty students, upset with the hostel arrangements, walked to the Collectorate.

शहडोल: छात्रावास की व्यवस्थाओं से नाराज 50 छात्र पैदल निकले कलेक्ट्रेट, 90 किमी दूर पहुंचकर करेंगे शिकायत

Wed, 04 Nov 2026 05:05 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 05:05 PM IST
सार

शहडोल के ब्यौहारी स्थित मॉडल छात्रावास खड़ौली के करीब 50 छात्र अव्यवस्थाओं से नाराज होकर 90 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचने निकले। अधिकारियों ने उन्हें समझाने और बस से भेजने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नहीं माने। छात्र सीधे कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्याएं बताने पर अड़े हैं।

विज्ञापन
Fifty students, upset with the hostel arrangements, walked to the Collectorate.
पैदल सड़को में चलते छात्र।

विस्तार

शहडोल जिले के आवासीय छात्रावासों में आखिर ऐसा क्या हो रहा है कि वहां रहने वाले छात्र-छात्राएं अपनी समस्याएं लेकर सीधे कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल ही जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से सामने आ रहे ऐसे मामलों ने छात्रावासों की व्यवस्थाओं और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब नया मामला ब्यौहारी के मॉडल छात्रावास खड़ौली से सामने आया है, जहां करीब 50 छात्र व्यवस्थाओं से नाराज होकर जिला मुख्यालय के लिए पैदल रवाना हो गए।

विज्ञापन


बुधवार तड़के छात्रावास से निकले इन छात्रों को करीब 90 किलोमीटर की दूरी तय कर कलेक्ट्रेट पहुंचना है। सुबह 10:30 बजे तक छात्र लगभग 25 किलोमीटर पैदल चल चुके थे। छात्रों का कहना है कि वे अब अपनी समस्याएं किसी अन्य अधिकारी के सामने नहीं रखेंगे, बल्कि सीधे कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें पूरी स्थिति बताएंगे। छात्रों के इस रुख से प्रशासनिक अमले में भी हलचल मच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शहडोल: सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी यात्रियों से भरी बस, स्कूली बच्चों समेत 30 घायल, 10 की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने समझाने का किया प्रयास, बस से जाने को भी कहा
छात्रों के छात्रावास छोड़कर पैदल निकलने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम, तहसीलदार सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों की ओर से बस और अन्य वाहनों की व्यवस्था भी की गई, ताकि बच्चों को पैदल न चलना पड़े। हालांकि छात्र अपनी जिद पर अड़े रहे। उनका कहना है कि वे पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के सामने अपनी बात रखेंगे।


विवाद और मारपीट की भी चर्चा
बताया जा रहा है कि छात्रावास के भीतर कुछ छात्रों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट की स्थिति भी बनी थी। मामला पुलिस तक पहुंचा था, लेकिन बाद में अधिकारियों की ओर से दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। हालांकि मौजूदा घटनाक्रम के पीछे यही विवाद मुख्य वजह है या छात्रावास की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

गौरतलब है कि जिले में इससे पहले भी छात्रावासों से छात्र-छात्राओं के पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचने के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर छात्रावासों में ऐसी कौन सी समस्याएं हैं, जिनके समाधान के लिए बच्चों को अधिकारियों के दरवाजे तक पैदल पहुंचना पड़ रहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी इन घटनाओं की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed