फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police seized tractors involved in sand business in Shahdol

Shahdol Crime: रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, अवैध कारोबार जारी; परिवहन करते एक ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त

Mon, 20 Jan 2025 11:06 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 20 Jan 2025 11:06 AM IST
सार

Shahdol News: कसेड़ नदी की तरफ रेत का अवैध उत्खन्न कर परिवहन करने की सूचना पर पुलिस द्वारा दबिश दी गई। ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के उक्त स्थान पर रेत लोड पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Police seized tractors involved in sand business in Shahdol
जप्त ट्रैक्टर

विस्तार

जिले में ट्रैक्टर से कुचलकर रेत माफियाओं ने दो सरकारी मुलाजिमों की बीते साल हत्या कर दी थी। इसके बावजूद भी यह रेत का काला कारोबार गोहपारू क्षेत्र में बेधड़क चल रहा है। हालांकि केशवाही पुलिस ने लगातार कार्रवाई कर माफियाओं पर शिकंजा कसा है। जिसके बाद फिर एक ट्रैक्टर को रेत का अवैध परिवहन करते जब्त किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चौकी केशवाही क्षेत्रांतर्गत ग्राम खरला कसेड़ नदी की तरफ रेत का अवैध उत्खन्न कर परिवहन करने की सूचना पर पुलिस द्वारा दबिश दी गई। ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के उक्त स्थान पर रेत लोड पाया गया। चालक राजबहोर साहू पिता 23 वर्ष मग्धू साहू एवं सहायक राजू नट दोनों निवासी ग्राम खमरौंध थाना अमलाई द्वारा रेत परिवहन के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर वाहन को जब्त कर आरोपी चालक एवं वाहन मालिक के विरूद्ध बीएनएस एवं खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। यह कार्रवाई चौकी प्रभारी आशीष झारिया के द्वारा की गई है।
विज्ञापन


यहां बेधड़क निकल रही दिनदहाड़े अवैध है
गोहपारू थाना क्षेत्र के भुरसी घाट चुन्दी नदी से दिनदहाड़े रेत का अवैध काला कारोबार किया जा रहा है। यह क्षेत्र खनौधी वन परिक्षेत्र में भी आता है। बताया गया कि गोहपारू के सेमरा एवं कुनुक नदी से अवैध रेत निकाली जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनौधी रेंज के अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा गोहपारू थाना प्रभारी की शह पर यहां से अवैध रेत का कारोबार दिन-रात चल रहा है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ थाने में इसकी जानकारी दी है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस और वन विभाग के लोगों की मिली भगत से यहां माफिया रेत का अवैध काला कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल दो सरकारी मुलाजिमों की ट्रैक्टर से कुचलकर माफियाओं ने हत्या कर दी थी, जिसमें देवलौंद थाना क्षेत्र में पटवारी प्रशन सिंह अवैध खनन रोकने गए थे। जिन पर ट्रैक्टर चढ़कर रेत माफियाओं ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह बागरी की भी इसी तरह रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या कर दी थी। यह दोनों सरकारी मुलाजिमों की हत्या के बाद प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की, लेकिन अब फिर से रेत का काला कारोबार गोहपारू क्षेत्र में शुरु हो गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed