फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Even after seven decades, keep running like a young man,Mohammad Yunus of Sohagpur

Shahdol News: सात दशक बाद भी जवानों की तरह लगा रहे दौड़, सोहगपुर के मोहम्मद यूनुस बने युवाओं के लिए प्रेरणा

Fri, 03 May 2024 05:17 PM IST
शहडोल ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2024 05:17 PM IST
सार

अपने जीवन के सात दशक यानी करीब 71 बरस बाद भी जवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़ने का हौसला रखते हैँ। वह शख्स हैँ सोहागपुर के वार्ड नंबर 3 निवासी 71 वर्षीय यूनुस खान। 

विज्ञापन
Even after seven decades, keep running like a young man,Mohammad Yunus of Sohagpur
71 की उम्र में युवाओं सा जोश रखते हैं मोहम्मद यूनुस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज के इस आधुनिक युग और भागदौड़ भरी जिंदगी मे खुशहाल जिंदगी के लिए एक स्वस्थ शरीर का होना बेहद जरूरी है, लेकिन इसके लिए एक नियमित व्यायाम की आवश्यकता होती है। प्रायः देखने में यह आता है कि जीवन के 50 वर्ष गुज़ारने के बाद अधिकांश लोग अपनी उम्र ढलती हुईं समझ आराम तलब होना शुरू हो जाते हैँ। लेकिन जिले मे एक ऐसे शख्स भी है जो अपने जीवन के सात दशक यानी करीब 71 बरस बाद भी जवानो के साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़ने का हौसला रखते हैँ।
विज्ञापन


वह शख्स हैँ सोहागपुर के वार्ड नंबर 3 निवासी 71 वर्षीय यूनुस खान। जिनका जन्म 26 नवम्बर 1953 को हुआ। बाल्यकाल से लेकर जवानी तक तो वह एक अच्छे धावक थे ही, लेकिन आज भी उनकी बूढ़ी हड्डियों में वही जोश नजर आ रहा है। उम्र के साथ चेहरे से भले ही वह बुजुर्ग नजर आ रहे हैं, पर आज भी वह जवानो को पछाड़ने का हौसला रखते हैं। वह आज भी एक अच्छे एथलीट हैं। वह 100 मीटर की रेस 14.58 सेकंड में दौड़ते हैं। आज भी वह देश को मेडल दिलाने के लिए दौड़ने की चाह रखते हैँ। यक़ीनन इस उम्र में भी इतनी अच्छी टाइमिंग के साथ दौड़ना यह बहुत ही तारीफे काबिल है। आज की जीवन शैली ऐसी हो गई है कि 70 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते लोगों के घुटने काम करना बंद कर देते है। दौड़ना तो दूर कि बात है इस उम्र मे चलने के लिए भी लाठी का सहारा लेना पड़ जाता है। ऐसे बुजुर्ग आज युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed