फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   electric shock applied to trap a wild animal

Shahdol: जंगली जानवर को फंसाने के लिए लगाया गया करंट, चपेट में आने से भैंस की मौत, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Tue, 30 Jan 2024 11:34 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 30 Jan 2024 11:34 AM IST
सार

Shahdol: शहडोल के देवरी गांव में जंगली जानवर को फंसाने के लिए फैलाए गए करंट की चपेट में आने से एक जंगली सूअर के साथ-साथ भैंस की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले पर एक आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। 
 

विज्ञापन
electric shock applied to trap a wild animal
जंगली जानवर को फंसाने के लिए लगाया गया करंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के देवरी गांव में जंगली जानवर को फंसाने के लिए करंट लगाया गया, जिसकी चपेट में आने से एक सूअर के साथ एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भैंस की मौत के बाद वन विभाग के खिलाफ लामबंद होते हुए विरोध करने लगे।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन जंगली जानवर को फंसाने के लिए खेतों में करंट लगाया जा रहा है और वन विभाग आरोपियों के विरुद्ध कोई कठोर कार्रवाई नहीं कर रही। जिसकी वजह से हमारे मवेशी इसकी चपेट में आ जा रहे हैं और मवेशियों की मौत हो जा रही है। देवरी गांव में भी जंगली जानवर को फंसाने के लिए आरोपी ने करंट लगाया था, जिसमें जंगली सूअर के साथ-साथ भैंस की मौत हो गई। घटना की जानकारी जब वन अमले को लगी तो वन अमले के साथ-साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देने के बाद मामला शांत कराया है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जीआई तार बिछाकर करंट फैलाया
जानकारी के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र के देवरी निवाशी पुष्पराम सिंह की भैंस करीब 11 बजे एक किसान के अरहर के खेत की तरफ चली गई। जिसे लेने के लिए वह खेत तो भैंस भागने लगी और इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गिर गई। पुष्पराम सिंह भैंस को बचाने के चक्कर में खुद भी करंट की चपेट में आते-आते बच गया। पास में जाकर देखा तो खेत में जीआई तार बिछाकर करंट फैलाया गया था। वहीं कुछ ही दूरी पर एक जंगली सूअर भी मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। ब्यौहारी पुलिस ने इस मामले पर एक आरोपी शैलेंद्र सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी हो चुके है हादसे
बता दें कि इसस पहले भी जैतपुर क्षेत्र के बचरवार गांव में जंगली जानवर को फंसाने के लिए फैलाए गए करंट की चपेट में माता-पिता एवं उसकी पुत्री आ गए थे, जिसमें वो गंभीर घायल हुए थे। इस मामले पर पुलिस ने कई आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। वहीं, जयसिंहनगर की कल्लेह बीट में 24 दिसंबर की रात तलाब के पास जीआई तार से फैलाए गए करंट की चपेट में आने से एक मादा भालू की मौत हो गई थी। जिसमें विवेचना के बाद वन विभाग ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से करंट फैलाने का सामान व मृत भाल के नाखून व दांत बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed