फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   NEET UG 2024 Shahdol MP News Youth Congress protested and burnt the effigy of the Central Government

NEET: 'नीट परीक्षा में हुईं धांधली से होनहारों के सपने चकनाचूर', युवक कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Sun, 23 Jun 2024 10:44 PM IST
शहडोल ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 23 Jun 2024 10:44 PM IST
सार

शहडोल में युवक कांग्रेस ने नीट परीक्षा में कथित धांधली को लेकर विरोध जताया। भैंस के आगे बीन बजाया तो केंद्र सरकार का सांकेतिक पुतला दहन किया गया। 

विज्ञापन
NEET UG 2024 Shahdol MP News Youth Congress protested and burnt the effigy of the Central Government
शहडोल में युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीट परीक्षा में कथित धांधली एवं पेपर लीक को लेकर जगह-जगह विरोध हो रहा है। शहडोल के जय स्तंभ चौक पर युवक कांग्रेस ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में भैंस के आगे बीन बजाकर केंद्र की एनडीए सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया एवं केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गौतम ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि नीट में सिलेक्ट होकर डॉक्टर बनने का सपना लेकर विद्यार्थी मेहनत करते हैं। लेकिन परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा की गई धांधली के कारण आज लाखों छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंता में हैं। लगातार एक के बाद एक खुलासे इस परीक्षा मे किए गए भ्रष्टाचार को लेकर हर दिन हो रहें हैं। गौतम ने कहा कि यह सब केंद सरकार की नाकामी का नतीजा है। हर प्रतियोगी परीक्षा का पेपर छात्रों से पहले जालसाजों तक पहुंच जाता है। नीट में हुए इस कथित भ्रष्टाचार में तत्कालीन देश के शिक्षा मंत्री से लेकर उक्त विभाग के आला अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध नजर आ रहीं हैं। इसलिए इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी मे एक स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन


गौतम ने कहा कि बिहार पुलिस ने जो खुलासे किए हैं वह शर्मसार करने वाले हैं। किस तरह बिचौलियों द्वारा अपने आकाओ के संरक्षण मे चालीस -चालीस लाख में नीट का पेपर रईस घराने के परीक्षार्थियों को परीक्षा के पहले उपलब्ध कराए थे। इसके अलावा इस परीक्षा में शामिल कुछ टॉपर ऐसे भी हैं जो नीट में तो टॉपर हैं जबकि वह कक्षा बारहवी मे फेल हो गए हैं। इससे अंदाज लगाया जा सकता हैं कि इस परीक्षा मे किस कदर करोड़ों का खेल हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed