{"_id":"658d8b0f94d2b840900c759b","slug":"district-badar-accused-arrested-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: जिला बदर का आरोपी हुआ गिरफ्तार, कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन कर घर में रह रहा था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: जिला बदर का आरोपी हुआ गिरफ्तार, कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन कर घर में रह रहा था आरोपी
Thu, 28 Dec 2023 08:20 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 28 Dec 2023 08:20 PM IST
सार
Shahdol: शहडोल में जिला बदर के आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिला बदर का आरोपी अपने घर में आ कर रह रहा है। जिसके तत्काल बाद गोहपारू पुलिस ने घर में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल के गोहपारू पुलिस ने जिला बदर के आरोपी को गिरफ्तार किया है। कलेक्टर ने आरोपी को जिला बदर किया था, लेकिन वह घर में ही रहा रहा था। गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिला बदर का आरोपी अपने घर में आ कर रह रहा है। जिसके तत्काल बाद गोहपारू पुलिस ने घर में दबिश दी और जिला बदर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घर पर पहुंचकर दबिश दी गई
थाना प्रभारी मोहम्मद समीर ने बताया कि मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि जिला बदर का आरोपी आनेश्वर यादव पिता मायाराम उर्फ कोदू यादव निवासी रतहर अपने घर पर रह रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए गोहपारु पुलिस द्वारा उक्त आरोपी आनेश्वर यादव के घर पर पहुंचकर दबिश दी गई।
विज्ञापन
धारा 14 के अंतर्गत कार्रवाई
आरोपी अपने घर के आंगन में मिला, जिसे जिला दण्डाधिकारी शहडोल द्वारा 30 अक्टूबर से अगले तीन माह की अवधि तक जिले से बाहर रहने के संबंध में आदेशित किया गया था। आरोपी द्वारा उक्त आदेश का उल्लंघन किया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध धारा 188 भादवि और मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
