{"_id":"65eeb675200ed1092e05793b","slug":"district-administration-alert-regarding-upcoming-lok-sabha-elections-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, पुलिस के साथ सीआरपीएफ ने निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, पुलिस के साथ सीआरपीएफ ने निकाला फ्लैग मार्च
Mon, 11 Mar 2024 01:14 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:14 PM IST
सार
Shahdol: शहडोल के जैतपुर में सोमवार को पुलिस के साथ सीआरपीएफ ने फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए निकाला गया। केंद्र से आई सीआरपीएफ की कंपनी ने सड़क पर उतरकर पुलिस के साथ मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसी कड़ी में जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में जिला पुलिस बल एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन हुआ सक्रिय
यह फ्लैग मार्च आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए निकाला गया। केंद्र से आई सीआरपीएफ की कंपनी ने सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाला। उक्त जानकारी जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ ने देते हुए बताया कि वही सब आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है। चुनाव पूर्ण रूप से शान्तिपूर्वक संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। चूंकि जैतपुर थाना क्षेत्र की सीमा से छत्तीसगढ़ से लगी हुई है, इसलिए एहतियात के तौर पर अभी से पुलिस सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
