{"_id":"6628b2266f8b12a9a4042ee8","slug":"despite-the-postponement-construction-work-continues-matter-in-ward-no-demand-to-stop-construction-of-29-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1629603-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: शहडोल में दबंगई! स्थगन के बाद भी नहीं रोका निर्माण, पीड़ित पक्ष पहुंचा कलेक्टर के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: शहडोल में दबंगई! स्थगन के बाद भी नहीं रोका निर्माण, पीड़ित पक्ष पहुंचा कलेक्टर के पास
शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 12:21 PM IST
सार
शहडोल में दबंगई का मामला सामने आया है। न्यायालय के स्थगन के बाद भी रातों-रात निर्माण कार्य हो रहा है। इसे लेकर पीड़ित पक्ष ने अब निर्माण कार्य रोकने की गुहार कलेक्टर से की है।
विज्ञापन
शहडोल में कोर्ट की रोक के बाद भी निर्माण किया जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
शहडोल के नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 29 में एक दबंग ने न्यायालय के स्थगन के बाद भी रातों-रात निर्माण कार्य कराने में जुटा हुआ है। अब पीड़ित पक्ष ने निर्माण कार्य पर रोक लगाने की गुहार कलेक्टर से लगाई है।
विज्ञापन
शहडोल नगर के नरसराहा डिपो के समीप रहने वाली अरुणा विश्वकर्मा ने कलेक्टर से इस आशय की शिकायत की है। उनका आरोप है कि छविलाल सेन/राजेश सेन उनकी जमीन पर जबरन निर्माण कार्य कर रहा है। इसका विरोध उन्होंने किया था। वे मानने को तैयार नहीं थे। जबरन निर्माण कराने पर उन्होंने अनुविभागीय दंडाधिकारी सोहागपुर का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने स्थगन आदेश जारी किया। स्थगन में इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि मामला जब तक विचाराधीन है, तब तक स्थल में निर्माण कार्य न करवाया जाएं। इसके बाद भी विवादित जमीन पर छविलाल सेन जबरन निर्माण कराने में लगा है। अरुणा विश्वकर्मा नें अपनी शिकायत में बताया कि छविलाल सेन स्थगन आदेश क़ी बगैर परवाह किए रातों-रात निर्माण कार्य को करवाया। इस कारण स्थगन आदेश का उलंघन हुआ है। अरुणा ने कहा कि इस मामले की शिकायत उन्होंने जिम्मेदार अधिकारीयों से की है लेकिन वह अपना घर रात को बनवा रहे हैं। उक्त ज़मीन विवादित है। 22 अप्रैल को अरुणा नें इस मामले की शिकायत कलेक्टर तरुण भटनागर से की है। इसमें उन्होंने छविलाल सेन के खिलाफ कार्यवाई किए जाने की मांग की है। नरसरहा के आस-पास काफी समय से सरकारी ज़मीन में निर्माण कार्य अवैधानिक तौर से किया जा रहा। यहां कई लोगों ने अवैध रूप से इमारतें खड़ी करवा ली है। इसकी जांच निष्पक्ष रूप से यदि जिम्मेदार अधिकारियों नें करवा ली तो कई अवैध इमारतों में बुलडोजर चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।