{"_id":"6581534ad7b8d3e3050df5fd","slug":"death-of-old-bear-due-to-delay-in-forest-department-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: वन विभाग की लेट लतीफी से वृद्ध भालू की मौत, ग्रामीणों ने कहा- सूचना के कई घंटे बाद पहुंचा वन अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: वन विभाग की लेट लतीफी से वृद्ध भालू की मौत, ग्रामीणों ने कहा- सूचना के कई घंटे बाद पहुंचा वन अमला
Tue, 19 Dec 2023 01:55 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:55 PM IST
सार
Shahdol: वन अमला की लेट लतीफी के चक्कर में एक भालू ने तड़प तड़प कर अपनी जान गंवा दी है। पूरा मामला वन परिक्षेत्र केशवाही अंतर्गत ममरा बीट का है, स्थानीय लोगों का कहना है कि एक भालू तड़प रहा था। मामले की जानकारी स्थानी वन अमले को दी गई, लेकिन वन अमला मौके पर कई घंटे बाद पहुंचा, जिसकी वजह से भालू की मौत हो गई। अब वन विभाग ने भालू के शव का पीएम कराते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
वन विभाग की लेट लतीफी से वृद्ध भालू की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार केशवाही वन परिक्षेत्र के ममरा बीट के राजस्व क्षेत्र के रकसल्ली में भालू की मौजूदगी की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। सूचना के कई घण्टे बाद वन अमला मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है की भालू को समुचित इलाज समय पर नहीं मिला, जिसकी वजह से भालू की मौत हो गई है।
विज्ञापन
मामले में केशवाही वन परिक्षेत्र के रेंजर अंकुर तिवारी ने बताया कि राजस्व क्षेत्र के रकसल्ली में भालू के होने की सूचना मिली थी। भालू वृद्ध था और वह बीमार भी था। जिसके बाद उपचार शुरू करने से पहले ही उसने मौके पर दम तोड़ दिया। इधर, पशु चिकित्सा अधिकारी केशवाही द्वारा पोस्टमार्टम के बाद नर भालू का शवदाह परिक्षेत्र कैम्पस केशवाही में कराया गया है।
विज्ञापन
वन अमले को दी गई जानकारी
वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि भालू को स्थानीय लोगों ने देखा था वह तड़प रहा था। मामले की जानकारी स्थानी वन अमले को दी गई, लेकिन कई घंटे बाद वन अमला मौके पर पहुंच जिसकी वजह से भालू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
