फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Death of a young man drowned in a well located in Bansagar drowning area, Papaundh police is investigating.

Shahdol News: बाणसागर डूब क्षेत्र में स्थित कुएं में डूबा युवक की मौत, आवाज सुनकर पहुंचे लोग भी नहीं बचा पाए

Fri, 20 Sep 2024 12:39 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2024 12:39 PM IST
सार

शहडोल जिले में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। युवक को कुआं दिखा नहीं और वह पानी से भरे कुएं में गिर गया। आवाज सुनकर लोगों ने बचाने की कोशिश की, पर बचा नहीं सके।

विज्ञापन
Death of a young man drowned in a well located in Bansagar drowning area, Papaundh police is investigating.
डूब क्षेत्र में स्थित कुआं मौके पर खड़े लोग

विस्तार

शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के ओदारी गांव में पुराने कुएं में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर वहां आसपास मछली मार रहे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जानकारी लगने के बाद पुलिस पहुंची और युवक को कुएं से बाहर निकला गया जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


बताया गया कि युवक आशीष पिता राम चरण शर्मा 19 वर्ष शौच के लिए बाणसागर डूब क्षेत्र की ओर गया था, जहा एक पुराना कुआं है, जिसमें काफी पानी भरा हुआ है। युवक समझ नहीं पाया और अचानक उस कुएं में जा गिरा, कुएं में गिरने की आवाज सुनकर पास में मौजूद लोगों ने मौके पर दौड़ कर देखा तो कुएं के पानी में चप्पल दिखाई दे रही थी। पानी अधिक होने की वजह से स्थानीय लोगों ने युवक को निकालने में असमर्थ रहे और मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गहरे कुएं से युवक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। युवक की जब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिस स्थान में युवक डूबा, वह स्थान बाणसागर के डूब क्षेत्र में आता है। जहा पर पुराना कुआं स्थित है, युवक शौच के लिए गया हुआ था और वह समझ नहीं पाया और कुएं में जा गिरा। आसपास मछली मार रहे लोगों ने आवाज सुनकर इसकी जानकारी पुलिस को दी थी, पुलिस ने कुएं से शव को निकलवाया है और मामले पर मर्ग कायम करते हुए विवेचना शुरू कर दी है। पपौंध थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि बाणसागर डूब क्षेत्र के कुएं में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत हुई है। मर्ग कायम कर विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed