{"_id":"6599213af0421978ea02c1a5","slug":"dead-body-of-a-woman-missing-for-three-days-landed-in-a-well-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: तीन दिनों से लापता युवती का कुएं में उतराता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: तीन दिनों से लापता युवती का कुएं में उतराता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 06 Jan 2024 03:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 06 Jan 2024 03:15 PM IST
सार
Shahdol News: जिले के ब्योहारी में एक घर से महज कुछ दूरी पर युवती की लाश कुएं में मिली है। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले पर मर्ग कायम किया गया है, शव को कुएं से निकलवा कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
तीन दिनों से लापता युवती का कुएं में उतराता मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल के ब्योहारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में एक कुएं में 19 वर्ष युवती की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। युवती 3 जनवरी से घर से लापता थी। बताया जा रहा है कि घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक सार्वजनिक कुएं में युवती की लाश शनिवार की सुबह देखी गई, लाश देखकर मामले की जानकारी परिजनों के साथ-साथ पुलिस को दी गई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
3 जनवरी से थी लापता
बता दें कि 3 जनवरी को घर से लापता युवती की शिकायत पुलिस को भी परिजनों ने की थी। पुलिस ने मामले पर गुम इंसान कायम कर युवती की तलाश में जुटी थी, वहीं शनिवार की सुबह कुएं में संदिग्ध अवस्था में युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी का कहना है कि अनुपमा गुप्ता पिता राजेंद्र गुप्ता 3 जनवरी से बिना बातये घर से लापता हुई थी। परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन उसका पता कहीं नहीं चल सका। जिसके बाद परिजन मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले पर गुम इंसान कायम कर युवती की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
