{"_id":"68626a38ce1a647dab0c64b9","slug":"congress-raised-its-voice-in-shahdol-said-the-allegations-against-the-patwari-were-wrong-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3115796-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: झूठे मुकदमे के खिलाफ कांग्रेस ने उठाई आवाज, पटवारी पर लगे आरोपों को बताया राजनीतिक प्रतिशोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: झूठे मुकदमे के खिलाफ कांग्रेस ने उठाई आवाज, पटवारी पर लगे आरोपों को बताया राजनीतिक प्रतिशोध
Mon, 30 Jun 2025 06:25 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:25 PM IST
सार
मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर को शहडोल कांग्रेस ने राजनीति से प्रेरित बताया। पार्टी के नेताओं ने एफआईआर निरस्त करने, प्रशासनिक जांच और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करते कांग्रेस के पदाधिकारी।
विस्तार
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज किए गए मुकदमे के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल ने एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता में जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष और दमनकारी मानसिकता का परिणाम है।
जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह एफआईआर न केवल सच्चाई को दबाने का प्रयास है, बल्कि इसका उद्देश्य पीड़ितों को डराना और विपक्ष की आवाज को कुचलना है। उन्होंने कहा, यह मामला केवल एक व्यक्ति के विरुद्ध नहीं है, बल्कि सत्य, न्याय और संविधान की रक्षा की लड़ाई है।
ये भी पढ़ें: सरप्राइज देने के बहाने घर के बाहर बुलाया, फिर सहेली पर फेंका एसिड, चेहरा, सीना और पैर जले; हालत गंभीर
विज्ञापन
क्या है मामला?
जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि 25 जून 2025 को ग्राम मुडरा थाना मुंगावली जिला अशोकनगर में गजराज लोधी और रघुराज लोधी नामक दो भाइयों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि गांव के दबंग सरपंच के पुत्र विकास और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी मोटरसाइकिल छीन ली। जीतू पटवारी ने उनकी आपबीती वीडियो में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। इसके बाद 26 जून को जिला प्रशासन ने पीड़ितों को बुलाया और उन पर दबाव बनाकर एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए। इस शपथ पत्र में दावा किया गया कि जीतू पटवारी ने उन्हें 'मल खिलाने' जैसी बात कहने के लिए उकसाया था। इसी आधार पर 27 जून 2025 को मुंगावली थाने में एफआईआर क्रमांक 0233 दर्ज की गई, जिसमें जीतू पटवारी को षड्यंत्रकर्ता और समाज में द्वेष फैलाने वाला बताया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम का उद्देश्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की छवि को धूमिल करना और वास्तविक दोषियों को संरक्षण देना है। वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि पीड़ित भाई न्याय की गुहार कर रहे हैं, जीतू पटवारी ने किसी भी प्रकार की उकसाहट या भ्रामक बात नहीं कही।
ये भी पढ़ें: MP में 15 दिन में 10% बारिश को कोटा पूरा, समान्य से 2 इंच ज्यादा हुई बारिश, भोपाल में अभी कम वर्षा
कांग्रेस की मांगें

- एफआईआर क्रमांक 0233 दिनांक 27 जून 2025 को तत्काल निरस्त किया जाए।
- जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक अशोकनगर की भूमिका की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए।
- पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु दबंग सरपंच के पुत्र और उसके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।