फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Congress happy with the trends in Karnataka, Digvijay said – Madhya Pradesh will also get full majority

MP Election 2023: कर्नाटक के रुझानों से कांग्रेस खुश, दिग्विजय बोले- मध्य प्रदेश में भी मिलेगा पूर्ण बहुमत

Sat, 13 May 2023 12:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 13 May 2023 12:51 PM IST
सार

कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। इससे कांग्रेस उत्साहित है। मध्य प्रदेश में भी उसे जीत की उम्मीद है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। 
 

विज्ञापन
Congress happy with the trends in Karnataka, Digvijay said – Madhya Pradesh will also get full majority
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में मिली सफलता से कांग्रेस उत्साहित है। उसे मध्य प्रदेश में भी जीत की उम्मीद बंध गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से है। कुछ राजनीतिक दल भाजपा के सहयोग के लिए अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाते हैं। कांग्रेस का वोट काटते हैं। उसमें गोंडवाना गणतंत्र परिषद, बीएसपी, आम आदमी पार्टी और कुछ स्थानों पर एमआईएम भी आ जाती है। यह पूरे तरीके से भाजपा के समर्थन से और भाजपा के सहयोग से, भाजपा की मदद के लिए चुनाव लड़ती है। 

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह शहडोल में थे। उन्होंने यहां स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेता इमरती देवी के हनुमान भक्त वाले बयान पर कटाक्ष किया। यह भी कहा कि 'लक्ष्मी जी की कृपा से इमरती देवी के महाराज बिक गए इसलिए कांग्रेस की सरकार गिरी। मध्यप्रदेश के आदिवासी नेता नहीं बिके, सिर्फ बिसाहुलाल सिंह को छोड़कर। कांग्रेस के 94 ईमानदार व सच्चे कांग्रेसी विधायक आज भी हमारे साथ हैं। इस बार हमें इतना बहुमत मिलेगा कि कोई हमारी सरकार गिरा नहीं सकेगा।' 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिन सीटों पर लगातार कांग्रेस हार रही है, मैं वहां के दौरे कर रहा हूं। मेरे साथ रामेश्वर नीखरा भी हैं। कांग्रेस का संगठन कमजोर रहा है। इसे स्वीकारने में मुझे कोई परहेज नहीं है। कमलनाथ  इसे बहुत सुव्यवस्थित तरीके से ठीक कर रहे हैं। पूरा ढांचा तैयार किया जा रहा है। हर विधानसभा को मंडल-सेक्टर में बांटा गया है। पहले भी प्रयास होता था लेकिन इतना व्यवस्थित तरीके से काम कभी नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासियों को ठगा जा रहा है
दिग्विजय सिंह ने कहा प्रदेश में आदिवासियों को ठगा जा रहा है। आदिवासी परेशान हैं। उनकी जमीनों पर कब्जा हो रहा है। जो जमीनें हमने बांटी थी, उनके पट्टे रद्द कर दिए गए। बड़ी मात्रा में बीजेपी के लोगों ने उन पर कब्जा किया है। शहडोल अवैध रेत और कोयला खनन का अड्डा बन गया है। सरकारी नियंत्रण में अवैध खनन हो रहा है। अधिकांश विधायक, मंत्री और भाजपा के नेता वसूली कर रहे हैं। भाजपा की सरकार स्वयं के हित का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed