फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Civil surgeon of district hospital transferred, Rewa, CMHO gets charge

Shahdol News: जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का तबादला हुआ रीवा, सीएमएचओ को मिला प्रभार

Thu, 21 Nov 2024 11:57 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 21 Nov 2024 11:57 AM IST
सार

शहडोल के कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. जी.एस. परिहार को कर्मचारियों और पत्रकारों से जुड़े विवादों और अपने पद के दायित्वों में असफलता के आरोपों के चलते रीवा स्थानांतरित कर दिया गया है। शिकायतों और जांच के बाद यह निर्णय लिया गया। जिला अस्पताल का प्रभार डॉ. राजेश मिश्रा को सौंपा गया है।  

विज्ञापन
Civil surgeon of district hospital transferred, Rewa, CMHO gets charge
जिला चिकित्सालय शहडोल

विस्तार

शहडोल के शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. जी.एस. परिहार का अंततः जिला चिकित्सालय शहडोल से रीवा स्थानांतरण कर दिया गया है। इस संबंध में डॉ. राजू निदारिया, वरिष्ठ संयुक्त संचालक (विज्ञप्ति), संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मप्र भोपाल द्वारा आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


डॉ. परिहार के खिलाफ लंबे समय से कर्मचारियों द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायतें की जा रही थीं। हाल ही में एक महिला डॉक्टर ने सिविल सर्जन की मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि डॉ. परिहार उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। अपने प्रभाव के कारण डॉ. परिहार शिकायतों को दबाने में सफल रहे थे। उनके बढ़ते हौसले के चलते उन्होंने जिला चिकित्सालय परिसर में पत्रकारों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने का आदेश जारी कर दिया था। इसके लिए उनके पदनाम के साथ पर्चे अस्पताल के प्रवेश द्वार पर लगाए गए थे, जिनमें लिखा गया था कि बिना सिविल सर्जन की अनुमति के किसी भी मीडियाकर्मी का प्रवेश प्रतिबंधित है। पत्रकारों के कवरेज और फोटोग्राफी पर भी रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन

हालांकि पत्रकारों के आक्रोश के बाद यह पर्चे तुरंत हटा दिए गए थे। लेकिन इस घटना से पत्रकार नाराज थे। मजबूरी में पत्रकारों को जनजातीय गौरव दिवस के दौरान डॉ. परिहार का विरोध करना पड़ा। मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचने पर उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी। कलेक्टर, शहडोल द्वारा प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया। संचालनालय द्वारा जांच के बाद पाया गया कि डॉ. परिहार अपने दायित्वों के निर्वहन में असफल रहे। परिणामस्वरूप उनका स्थानांतरण रीवा कर दिया गया और शहडोल का प्रभार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed