फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Chief Minister Mohan Yadav gifted a new college during his visit to Shahdol

MP News: शहडोल दौरे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, नए कॉलेज की दी सौगात, मोटे अनाज को बढ़ावा देने पर बनाई ये योजना

Sat, 13 Jan 2024 06:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 13 Jan 2024 06:52 PM IST
सार

MP News: अपने एक दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शहडोल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जनजातीय वर्ग के विकास के लिए पहल की है। प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज अर्थात श्रीअन्न के उपयोग पर जोर दिया है।

विज्ञापन
Chief Minister Mohan Yadav gifted a new college during his visit to Shahdol
शहडोल दौरे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव एक दिवसीय पर शहडोल पहुंचे। इस दौरान सीएम ने स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ किया और आभार यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद सीएम पॉलिटेक्निक मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस दौरान सीएम ने कहा कि शहडोल में एक नया कॉलेज खोला जाएगा। 

विज्ञापन


तेजी से विकास करेगा शहडोल संभाग
सीएम ने कहा कि इस अंचल के विकास के विशेष प्रयास होंगे। आदिवासी बाहुल्य शहडोल संभाग तीव्र गति से प्रगति करेगा। नए महाविद्यालय और विश्वविद्यालय आने वाली पीढ़ी के लिए विकास के नए द्वार खोलते हैं। इस नाते शहडोल अंचल में शैक्षणिक सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन


14 जिलों में भेजी 29 करोड़ की राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आहार अनुदान योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के ऐसे 14 जिलों जहां बैगा, भारिया और सहरिया विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग बहुतायत से रहते हैं, कुल 29 करोड़ 11 लाख रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहडोल में विभिन्न 16 कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया। लोकार्पित कार्यों की लागत 35 करोड़ 94 लाख रुपए है। जिन कार्यों का शिलान्यास हुआ उनकी लागत 15 करोड़ 55 लाख रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रीअन्न से बढ़ेगी किसानों की आय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जनजातीय वर्ग के विकास के लिए पहल की है। प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज अर्थात श्रीअन्न के उपयोग पर जोर दिया है।  मध्यप्रदेश सरकार ने श्रीअन्न के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना लागू करने का निर्णय लिया है।


शहडोल में मोटे अनाज को देंगे बढ़ावा
शहडोल संभाग में प्रमुख रूप से कोदो- कुटकी की खेती होती है। कोदो-कुटकी के किसानों की आय में वृद्धि के के साथ ही इन उत्पादों के उपयोग से लोगों का स्वास्थ्य स्तर बेहतर होगा। इस अंचल में सुपर फूड माने गए रागी और अन्य मोटे अनाजों को बढ़ावा दिया जाएगा। 

खेल के लिए संसाधनों की कमी नहीं होगी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण भी किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पंडित शंभुनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में एक करोड़ रूपए की लागत से अत्याधुनिक खेल परिसर, प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार करने का कार्य करेगा। शहडोल वनांचल क्षेत्र है। जनजातीय युवाओं को खेलों में पूरा प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके लिए संसाधनों की कमी आड़े नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed