फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: He bit off his friend's thumb with his teeth

Shahdol News: दो मित्रों के बीच खौफनाक खूनी संघर्ष, गुस्से में दांत से काटकर अलग कर दिया हाथ का अंगूठा

Thu, 17 Apr 2025 02:23 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 17 Apr 2025 02:23 PM IST
सार

दोनों युवक पहले गुजरात में साथ काम कर चुके थे और किसी लेन-देन या पुराने विवाद को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने बताया कि दोनों घायल हैं और अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

विज्ञापन
Shahdol News: He bit off his friend's thumb with his teeth
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र की घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के चित्रांव गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है। दो पूर्व मित्रों के बीच मामूली बात ने खूनी संघर्ष को जन्म दिया, जिसमें एक व्यक्ति ने दूसरे का अंगूठा दांतों से काटकर अलग कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विकास गुप्ता और अंबर गुप्ता, जो कभी घनिष्ठ मित्र रहे हैं। दोनों के बीच किसी रंजिश के चलते विवाद की शुरुआत हुई। दोनों ने एक समय गुजरात में एक साथ काम किया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की शुरुआत काम से जुड़ी किसी पुरानी बात को लेकर हुई। पहले तीखी बहस और फिर हाथापाई तक मामला पहुंच गया। इस घटना में एक युवक ने दोस्त के हाथ पर हमला करते हुए दांत से काटकर हाथ का अंगूठा अलग कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर बनेगा डायनासोर नेशनल पार्क, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना के समय अंबर गुप्ता ने गुस्से में आकर विकास गुप्ता के हाथ पर हमला किया, जिससे उसका अंगूठा पूरी तरह से अलग हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हिंसक वारदात ने गांव में सनसनी फैला दी। लोगों ने तुरंत दोनों को अलग कर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। वहीं अंबर गुप्ता को भी चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें- पहले वेरीफिकेशन, फिर महाकालेश्वर मदिर में नियुक्ति, एसपी ने मंदिर प्रशासक को क्यों लिखा ऐसा पत्र?

जयसिंहनगर थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने कहा कि यह एक आपसी विवाद का मामला है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि इस प्रकार की घटनाएं काफी चिंताजनक है। विवाद पैसों का लेनदेन होना भी बताया जा रहा है। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद भी चीज स्पष्ट होगी। अभी दोनों का उपचार अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed